बैंगलुरू: ओलों के साथ बारिश और कई इलाकों में बिजली गुल
बैंगलुरू। बुधवार को बैंगलुरू में मौसम ने अचानक पलटी मारी और मूसलाधार बारिश से लोगों को हैरान कर दिया। शहर के कई हिस्सों में भारी बारिश की खबर है तो कहीं जगह ओले गिरने की भी खबरें आ रही हैं। दिन के दो बजे अचानक से मौसम बिगड़ गया और तेज हवाएं चलने लगीं , और उसके कुछ ही पलों के बाद बिजली की चमक और तेज गरज के साथ भारी बारिश होने लगी।

शहर के कई हिस्सों में बारिश के कारण यातायात प्रभावित हुआ है कई इलाकों में बिजली कट गई है। मौसम विभाग के हिसाब से अगले चौबिस घंटों तक शहर का यही हाल रहने वाला है। ओले गिरना कर्नाटक के किसानों के लिए अच्छी खबर नहीं है क्योंकि इससे फसल बर्बाद होने का खतरा बना हुआ है।
यातायात प्रभावित, बिजली गुल
अगर वाकई में ऐसा रहा तो आज होने वाले आईपीएल मैच पर खतरा मंडरा सकता है, आज रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर टीम इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) के 29वें मुकाबले में एम. चिन्नास्वामी स्टेडियम में राजस्थान रॉयल्स का मुकाबला करेगी। यह मुकाबला शाम आठ बजे से शुरू होगा।












Click it and Unblock the Notifications