बेंगलुरु: बच्ची की जान बचाने के लिए बना ग्रीन कॉरिडोर, 13 मिनट में तय की 14 KM की दूरी
कर्नाटक की राजधानी बेंगलुरु में 14 साल की एक बच्ची को हार्ट ट्रांसप्लांट की जरूरत थी। उसकी मदद के लिए ट्रैफिक पुलिस ने ग्रीन कॉरिडोर बनाया। जिस पर 13 मिनट में 14 किमी की दूरी तय की गई। सोशल मीडिया पर डॉक्टर और पुलिसकर्मियों की खूब तारीफ हो रही है।
जानकारी के मुताबिक आरआर नगर के स्पर्श अस्पताल में एक 7 साल की बच्ची भर्ती थी। उसको हार्ट की दिक्कत थी, जिस पर डॉक्टरों ने ट्रांसप्लांट की सलाह दी। रविवार को एक डोनर मिला, जो 14 किमी दूर दूसरे अस्पताल में था।

इस पर बेंगलुरु ट्रैफिक पुलिस से भी मदद मांगी गई। जिस पर पुलिसकर्मियों ने 14 किमी लंबा ग्रीन कॉरिडोर बनाया। साथ ही हार्ट को सही सलामत शेषाद्रिपुरम से आरआर नगर के स्पर्श अस्पताल तक पहुंचाया गया। ये दूरी तय करने में कुल 13 मिनट 17 सेकेंड का वक्त लगा।
डॉक्टरों के मुताबिक लड़की के दिल में एक गंभीर बीमारी थी। काफी वक्त से उसका इलाज चल रहा था, लेकिन कोई फायदा नहीं हुआ। बहुत ही कम उम्र में वो डाइलेटेड कार्डियोमायोपैथी का शिकार हो गई। 2019 में उसकी बहन की मौत हुई, जिससे बीमारी और ज्यादा जटिल हो गई।
नवंबर 2022 में डॉक्टरों ने उसे हार्ट ट्रांसप्लांट की सलाह दी। साथ ही उसके डोनर की खोज की जाने लगी। रविवार को उसके लिए एक उपयुक्ट डोनर मिल गया, जो 14 साल का लड़का था।
जुलाई में आया था ऐसा मामला
बीते जुलाई में महाराष्ट्र से ऐसा मामला सामने आया था। पुणे के आर्मी इंस्टीट्यूट ऑफ कार्डियो थोरेसिक साइंसेज में एक वायु योद्धा भर्ती था, जिसको हार्ट ट्रांसप्लांट की जरूरत थी। उसके लिए एक डोनर नागपुर में मिल गया था, लेकिन अस्पताल से वहां की दूरी करीब 700 किमी थी। इस पर भारतीय वायुसेना मदद के लिए आगे आई। उसने अपना एएन-32 विमान मदद के लिए उतारा।
अधिकारियों के मुताबिक पहले अस्पताल से एयरपोर्ट तक ग्रीन कॉरिडोर बनाया गया। फिर विमान से 90 मिनट में 700 किमी की दूरी तय की गई। पुणे में भी एयरपोर्ट से अस्पताल तक ग्रीन कॉरिडोर बना था।












Click it and Unblock the Notifications