Bengaluru-Goa Vande Bharat: बेंगलुरू से गोवा के लिए जल्द शुरू होगी वंदे भारत एक्सप्रेस,क्या होगा रूट और समय
Bengaluru-Goa Vande Bharat Express: बेंगलुरू से गोवा यात्रा करने वाले यात्रियों को जल्द बड़ा तोहफा मिलने वाला है। बेंगलुरू से गोवा के बीच में जल्द ही वंदे भारत एक्सप्रेस शुरू हो सकती है। रेल मंत्रालय ने बेंगलुरु के यशवंतपुर और गोवा के मडगांव के बीच एक नई वंदे भारत एक्सप्रेस चलाने का प्रस्ताव दिया है।
हाल ही में रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव द्वारा कोस्टल वंदे भारत एक्सप्रेस सर्विस शुरू का ऐलान किया था, जिसके बाद रेलवे ने बेंगलुरू से गोवा के बीच वंदे भारत एक्सप्रेस के लिए प्रस्तापव भेज दिया है। आइए जानते हैं क्या होगा रूट और कितने घंटे में पूरा हो ये सफर?

Bengaluru-Goa Vande Bharat का क्या होगा रूट?
यह सेवा मंगलुरु रेलवे क्षेत्र से होकर गुजरेगी, जिससे इस रूट पर यात्रियों को आधुनिक सुविधाएँ मिलेंगी। प्रस्तावित मार्ग के अनुसार, यह ट्रेन मंगलुरु जंक्शन और मंगलुरु सेंट्रल स्टेशनों को दरकिनार करते हुए पडिल बाईपास के रास्ते चलेगी।
बेंगलुरू से गोवा का सफर कितने घंटे में होगा पूरा?
इस वंदे भारत एक्सप्रेस को एक दिशा की यात्रा पूरी करने में लगभग 13 घंटे का समय लगेगा, जिससे दक्षिण भारत के महत्वपूर्ण शहरों से गोवा का सफर आसान हो जाएगा।
यशवंतपुर और मडगांव से चलेगी वंदे भारत
दक्षिण पश्चिम रेलवे (SWR) ने स्पष्ट किया कि यदि ट्रेन मंगलुरु जंक्शन से चलाई जाती है, तो यात्रा का समय बढ़ जाएगा। इस सेवा के लिए दो वंदे भारत रेक की आवश्यकता होगी, एक यशवंतपुर से और दूसरी मडगांव से सुबह चलकर शाम तक अपने गंतव्य पर पहुंचेगी, ताकि सेवा की निरंतरता बनी रहे।
क्या होगा बेंगलुरू से गोवा वंदे भारत का समय?
हालांकि अभी समय नहीं निर्धारित किया गया है लेकिन अस्थायी समय सारणी के अनुसार, यशवंतपुर-मडगांव वंदे भारत एक्सप्रेस सुबह 6:05 बजे यशवंतपुर (बेंगलुरु में) से रवाना होगी। यह दोपहर 2 बजे पडिल पहुंचकर शाम 7:15 बजे मडगांव में अपनी यात्रा समाप्त करेगी, जिसमें कुल 13 घंटे 10 मिनट का समय लगेगा।
मडगांव से बेंगुलरू वापसी का क्या होगा रूट और समय?
मडगांव से वापसी की यात्रा में, मडगांव-यशवंतपुर वंदे भारत एक्सप्रेस गोवा के मडगांव से सुबह 5:30 बजे चलेगी और सुबह 11 बजे पडिल पहुंचेगी। यह ट्रेन शाम 6:40 बजे यशवंतपुर में अपनी यात्रा समाप्त करेगी। इस दिशा में भी यात्रा का कुल समय 13 घंटे 10 मिनट ही रहेगा।
रेल मंत्रालय ने बताया कि इस प्रस्तावित सर्विस की औसत गति 50 किमी प्रति घंटे से कम है। हालांकि, SWR के अनुसार, चिकबनावरा और हसन के बीच गति सीमा 110 किमी प्रति घंटे से बढ़ाकर 130 किमी प्रति घंटे, और सकलेशपुर-सुब्रमण्य रोड घाट सेक्शन पर 30 किमी प्रति घंटे से बढ़ाकर 40 किमी प्रति घंटे करने के बाद इसकी रफ्तार बढ़ाई जा सकती है।
अंतिम शेड्यूल तय करने से पहले, SWR को ऑटोमैटिक इमरजेंसी ब्रेकिंग (AEB) प्रणाली से लैस दो वंदे भारत रेकों का उपयोग करके ट्रायल रन करने होंगे। इसके अलावा, हाल ही में विद्युतीकृत हसन-थोकुर (मंगलुरु) खंड में ओवरहेड इलेक्ट्रिकल इक्विपमेंट (OHE) प्रणाली को प्रमाणित और सक्रिय करना भी अनिवार्य है।
सेवा के समय सकलेशपुर घाट खंड पर 30 किमी प्रति घंटे की गति सीमा और ट्रेनों के क्रॉसिंग सहित प्रतिबंधों को ध्यान में रखकर निर्धारित किए गए हैं। यह प्रावधान सुरक्षित परिचालन सुनिश्चित करता है, विशेषकर कठिन पहाड़ी मार्गों पर।
SWR ने यशवंतपुर-हसन-यशवंतपुर खंड (174 किमी) पर प्रस्तावित वंदे भारत एक्सप्रेस के लिए लगभग तीन घंटे (2.55 घंटे) आवंटित किए हैं। यह KSR बेंगलुरु-कन्नूर एक्सप्रेस (16511/12) के 2.45/3 घंटे और KSR बेंगलुरु-कारवार पंचगंगा एक्सप्रेस (16595/96) के 2.30 घंटे के यात्रा समय से तुलनीय है।
-
'बच्चे के लिए किसी के साथ भी सो लूंगी', वड़ा पाव गर्ल Chandrika Dixit का शॉकिंग बयान, लोग बोले- ये बाजार में -
Bihar Rajya Sabha Election 2026 Results: बिहार से कौन पहुंचा राज्यसभा? रिजल्ट यहां देखें -
अनंत सिंह ने राजनीति से क्यों लिया संन्यास? मोकामा से अब कौन लड़ेगा चुनाव? छोटे सरकार का चौंकाने वाला फैसला -
Silver Rate Today: युद्ध के बीच चांदी क्रैश! 23,000 हुई सस्ती, 100 ग्राम सिल्वर अब कितने में मिल रहा? -
Haryana Rajya Sabha Election 2026 Results: हरियाणा में देर रात आए नतीजे, जानें कौन-कौन पहुंचा राज्यसभा? -
'मैं उससे बच्चा क्यों पैदा करती?', 66 की फेमस एक्ट्रेस का बड़ा बयान, क्रिकेटर से शादी बिना ही हुईं प्रेग्नेंट -
Donald Trump Iran War: टूट के कगार पर NATO? ट्रंप ने सरेआम यूरोप को कहा 'धोखेबाज', आधी रात को लिया बड़ा फैसला -
आज का मिथुन राशिफल 16 मार्च 2026: मुश्किल सफर लेकिन मिलेगी सफलता, दिन शुभ -
Gold Rate Today: अचानक पलटा ट्रेंड! सोने में जोरदार उछाल, दिल्ली से पटना तक आज 22K-24K गोल्ड का ताजा भाव -
Budh Gochar 2026: इन 4 राशियों की बदलने वाली है किस्मत, होगा धन लाभ, करियर भरेगा उड़ान -
RSS, BJP R&AW को बैन करना चाहता है अमेरिका! क्या है USCIRF? जिसकी रिपोर्ट में दिखी भारत से नफरत -
Netanyahu कहां हैं, क्या सच में हो गई मौत? इज़राइल पीएम दूसरी बार अंतरराष्ट्रीय नेताओं की बैठक में रहे नदारत












Click it and Unblock the Notifications