कांग्रेस ने जीता बैंगलोर मेयर का पद, भाजपा प्रत्याशी को नहीं मिला एक भी वोट

बैंगलोर। वृहद बैंगलोर महानगर पालिका के चुनाव में भाजपा से कम पार्षद होने के बावजूद भी कांग्रेस गठबंधन ने मेयर और उपमेयर के दोनों प्रतिष्ठित पदों पर जीत हासिल कर ली। बेहद नाटकीय उतार चढ़ाव वाले इस चुनाव में कांग्रेस के संपत राय बैंगलोर के नए मेयर चुने गए जबकि जनता दल (ध) की पद्मावती नरसिम्हमूर्ति को उपमेयर चुना गया है। वहीं भाजपा प्रत्याशियों के खाते में एक भी वोट नहीं पड़े।

कांग्रेस ने जीता बैंगलोर मेयर का पद, भाजपा प्रत्याशी को नहीं मिला एक भी वोट

दरअसल, भाजपा पार्षदों ने इस चुनाव का बहिष्कार किया था। महानगर पालिका के चुनाव में पार्षदों के साथ नगर पालिका क्षेत्र में रहने वाले विधायक और सांसद भी वोट कर सकते हैं। भाजपा पार्षदों का आरोप था कि इस चुनाव में कांग्रेस के समर्थन में वो विधायक और सांसद भी वोट डालने आ रहे हैं जो यहां के नहीं है और राज्य में कांग्रेस की सरकार होने की वजह से इन्हें रोका नहीं जा रहा है। इसी के विरोध में भाजपा पार्षदों ने चुनाव का विरोध किया था।

बैंगलोर महानगर पालिका में 126 पार्षदों के साथ भाजपा सबसे बड़ी पार्टी है लेकिन इस चुनाव से पहले कांग्रेस और जनता दल (ध) में हुए गठबंधन ने इन कांग्रेस को भाजपा पर बढ़त दिला दी। कांग्रेस प्रत्याशी की जीत पहले से ही तय थी और भाजपा के बहिष्कार के बाद यह और आसान हो गया। इसी वजह से भाजपा प्रत्याशी मुनिस्वामी और ममता वासुदेव को इस चुनाव में एक भी वोट नहीं मिले।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+