Bengaluru Flood Updates: बेंगलुरू में आज भी Yellow Alert, स्कूल-कॉलेज बंद, IT मंत्री ने बैठक बुलाई
Bengaluru Flood Updates: कर्नाटक की राजधानी बेंगलुरू में भारी बारिश के बाद हालात काफी खराब हैं, जगह -जगह पानी भर जाने से आमजनजीवन प्रभावित हो गया है, लोगों को ऑफिस जाने में कड़ी दिक्कतों का सामना कर पड़ रहा है। तो वहीं स्कूलों-कॉलेजों को बंद करना पड़ा है।

स्कूल-कॉलेज बंद
बहुत सारे स्कूलों में मिडटर्म एग्जाम हो रहे थे, जिन्हें कि बारिश की वजह से कैंसिल करना पड़ा है क्योंकि कई जगहों पर सड़कों पर घुटने तक पानी जमा है, जिसकी वजह से स्कूल बसों और कारों का चलना ठप हो गया है, इस वजह से एग्जाम पोस्टपोंड किए गए हैं।
Recommended Video

कर्नाटक के आईटी मंत्री ने बैठक बुलाई
आईटी और बीटी मंत्री सीएन अश्वथनारायण ने भारी बारिश से हो रही समस्याओं पर चर्चा के लिए आज शाम पांच बजे कई सॉफ्टवेयर कंपनियों के प्रमुखों के प्रतिनिधियों की बैठक बुलाई है। बैठक में राज्य सरकार के मुख्य सचिव, बृहत बेंगलुरु महानगर पालकी के मुख्य आयुक्त, बैंगलोर जल प्राधिकरण के अधिकारी, शहर आयुक्त और अन्य अधिकारी शामिल होंगे।

9 सितंबर तक यहां पर Yellow अलर्ट जारी
तो वहीं जलमग्न इलाकों के लिए एसडीआरएफ की टीमें नाव की मदद ले रहे हैं। तो वहीं कई इलाकों में तो इतना पानी भर गया है कि वहां पर दो पहिया वाहन ही डूब गए हैं। आपको बता दें कि मौसम विभाग ने आज भी यहां पर भारी बारिश की आशंका व्यक्त की है और 9 सितंबर तक Yellow अलर्ट जारी किया है।

बेंगलुरु में ये अब तक की सबसे अधिक बारिश...
मुख्यमंत्री बसवराज बोम्मई ने बताया कि 'पिछले वर्षों (1992-93) में बेंगलुरु में ये अब तक की सबसे अधिक बारिश हुई है और शहर की 164 झीलों में पानी भर गया है। ट्रैक्टरों पर काम पर जाने से लेकर नावों में पानी भरकर घरों से निकालने तक, शहर के स्थानीय लोग संघर्ष कर रहे हैं, अभी पानी कम नहीं हुआ है।'
1988 के बाद से आईटी शहर में तीसरी सबसे अधिक बारिश
यह 1988 के बाद से आईटी शहर में तीसरी सबसे अधिक बारिश है। 12 सितंबर 1988 को बेंगलुरु में 177.6 सेंटीमीटर बारिश हुई, जो अब तक की सबसे अधिक बारिश है।












Click it and Unblock the Notifications