Bengaluru: बेंगलुरू में चलती बस में लगी आग, ड्राइवर ने ऐसे बचाई पैसेंजर्स की जान, जानें पूरा मामला

Bengaluru bus driver saved passengers: बेंगलुरू में सुबह -सवेरे हंसते खिलखिलाते हुए घर से निकले लोगों के साथ बड़ी अनहोनी होते- होते बची। जिस बस पर सवार होकर वो सुबह अपने गंतव्‍य पर पहुंचने के लिए निकले थे उसी बस में चलते-चलते अचानक आग लग गई, लेकिन बस ड्राइवर की बदौलत उनको नया जीवन-दान मिला।

हालांकि घटना के बाद बस पर सवार महिलाएं, युवा, बच्‍चें और बुजुर्ग अभी भी सहमे हुए हैं और वो मंजर भूल नहीं पाएं हैं लेकिन जान बचाने वाले बस ड्राइवर को बार-बार दिल से दुआएं दे रहे हैं। आइए जानते हैं पूरा मामला...

driver saved 30 passengers

चलती बस में लगी आग

दरअसल, मंगलवार को हर दिन की तरह सुबह भागते-दौड़ते बेंगलुरू में BMTC की पैसेंजर्स से भरी बस डिपो से चली ही थी कि बस ड्राइवर को कुछ जलने की बदबू आई। जब उसने अपने पीछे मुड़कर सवारियों से भरी बस में पीछे देखा तो वो हैरान हो गया क्‍योंकि पीछे आग की लपटें और धुंआ दिख रहा था।

ड्राइवर ने ऐसे बचाई पैंसेजर्स की जान

बेंगलुरु मेट्रोपॉलिटन ट्रांसपोर्ट कॉरपोरेशन (BMTC) के बस ड्राइवर ने बिना कुछ रिसपांस किए बस को तुरंत रोका और सूझ-बूझ दिखाते हुए सभी यात्रियों को बस नीचे उतरने के लिए कहा। आग की चपेट में यात्री आता इससे पहले ही वो सभी यात्रियों को बस उतारने में कामयाब हो गया। अगर समय पर ड्राइवर ने बस में बैठी सवारियों को उतारा नहीं होता तो उनके साथ बड़ी अनहोनी घटित हो जाती।

बस में क्‍यों लगी आग?

बेंगलुरु मेट्रोपॉलिटन ट्रांसपोर्ट कॉरपोरेशन के द्वारा दी गई सूचना के अनुसार इंजन ज्‍यादा गर्म होने की वजह से आग लगी। अधिकारियों के अनुसार बस का इंजन गर्म होने के कारण बस स्‍टार्ट करने के बाद ही धुंआ निकने लगा और चंद मिनटों में आग की लपटें उठने लगीं ।

बस में सवार थे 30 यात्री

बता दें बेंगलुरु मेट्रोपॉलिटन ट्रांसपोर्ट की ये बस कोरमंडला डिपो की थी। कोरमंगलवा डिपो की बसें हर दिन यात्रियों से भरी होती हैं। इस बस पर 30 पैसेंसर्ज सवार थे जिनमें स्‍कूल, कालेज जाने वाले बच्‍चे और युवा, कामकाजी महिलाएं और बुजुर्ग बैठे हुए थे।

मसीहा बना ड्राइवर

अधिकारियों के अनुसार बस को स्‍टार्ट करने के कुछ समय बाद ही ड्राइवर को जलने की बदबू आई और वो सतर्क हो गया और उसने चंद मिनटों में जल्‍दी-जल्‍दी सभी यात्रियों को बस से उतार दिया। पीछे की ओर से आग से घिरी बस में बैठे यात्रियों तक आग की तेज लपटें पहुंचती तब तक ड्राइवर सभी को सुरक्षित उतार चुका था। अगर बस ड्राइवर ने सूझ-बूझ से काम नहीं लिया होता तो बड़ा हादसा हो जाता।

आग की लपटों में घिरी थी बस

हालांकि बस में लगी आग देखकर अफरा-तफरी मच गई थी और तुरंत फायर ब्रिगे‍ड के लोग गाड़ी लेकर पहुंच गए और कुछ समय में ही आग पर काबू पा लिया। बस में आग कितनी भयंकर लगी थी कि बस का आधा से अधिक हिस्‍सा जल चुका है।

बीएमटीसी के वरिष्ठ अधिकारी इस घटना की जांच कर रहे हैं और जांच रिपोर्ट तैयार होने के बाद दोषी कर्मचारी के खिलाफ कार्रवाई होगी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+