बेंगलुरू में DRDO की लैब को बम से उड़ाने की मिली धमकी, तमिलनाडु सीएम के पोते का भी है जिक्र, बढ़ाई गई सुरक्षा
Bengaluru DRDO GTRE bomb threat: बेंगलुरु के रक्षा अनुसंधान और विकास संगठन (DRDO) से जुड़े गैस टर्बाइन रिसर्च एस्टेब्लिशमेंट (GTRE) को धमकी भरा ई-मेल मिला है। धमकी में दावा किया गया था कि परिसर में साइनाइड गैस से लैस 13 इम्प्रोवाइज्ड एक्सप्लोसिव डिवाइस (IEDs) लगाए गए हैं। ई-मेल में एक घंटे के भीतर धमाका होने की चेतावनी दी गई थी।
ई-मेल GTRE के अधिकारियों को नियमित स्कैनिंग के दौरान मिला। इसके बाद परिसर को खाली कराकर बम निरोधक दस्ते और पुलिस मौके पर पहुंची। जांच में फिलहाल कोई संदिग्ध वस्तु नहीं मिली और परिसर को सुरक्षित घोषित किया गया।

धमकी भरे ई-मेल में सीएम के पोते को भी मिली धमकी
धमकी भरे ई-मेल में तमिलनाडु के मुख्यमंत्री एमके स्टालिन के पोते और उदयनिधि स्टालिन के बेटे इनबनिधि को भी निशाना बनाने की बात कही गई। संदेश तमिल में था और इसमें कथित तौर पर राजनीतिक और धार्मिक कारणों का हवाला दिया गया। ई-मेल भेजने वाले ने खुद को 'ऑर्डर ऑफ एंजल्स (09ए)' समूह से जुड़ा बताया।
अलग-अलग दिनों में भेजी गई 8 धमकियां
पुलिस के अनुसार, यह अकेली घटना नहीं है। एक ही ई-मेल आईडी से अलग-अलग दिनों में आठ धमकियां भेजी गई हैं। सभी ई-मेल की भाषा समान थी, बस तारीख और समय बदलकर भेजा गया। पुलिस और कानून प्रवर्तन एजेंसियां गहनता से जांच कर रही हैं और धमकी के पीछे की मंशा समझने की कोशिश कर रही हैं।
बेंगलुरू डीआरडीओ की खासियत और भारत के लिए अहमियत
- बेंगलुरू डीआरडीओ में मिसाइल, रॉकेट, लांचिंग सिस्टम, इलेक्ट्रॉनिक युद्ध उपकरण, और संवेदनशील हथियार सिस्टम का शोध और विकास होता है। डीआरडीओ ने अग्नि और पृथ्वी श्रृंखला के मिसाइल सिस्टम यहां डेवलेप किए गए।
- सेंसर, रडार, और कमांड-एंड-कंट्रोल सिस्टम जैसी तकनीकों का विकास यहां होता है। ये तकनीकें भारत को सटीक और समय पर सुरक्षा उपाय प्रदान करती हैं।
- बेंगलुरू डीआरडीओ "Make in India" के तहत स्वदेशी रक्षा उपकरण विकसित करता है। इससे भारत को विदेशी देशों पर निर्भरता कम होती है और सुरक्षा में आत्मनिर्भरता आती है।
- इस लैब में हाई क्वालिटी टेस्टिंग और प्रोटोटाइप निर्माण के लिए जानी जाती हैं।
- नई तकनीकों का परीक्षण और सुधार यहीं होता है, जो कि युद्ध और शांति दोनों समय उपयोगी हैं।
- बेंगलुरू डीआरडीओ के प्रोजेक्ट्स भारत की राष्ट्रीय सुरक्षा, सीमा सुरक्षा और तकनीकी श्रेष्ठता सुनिश्चित करते हैं।
- इसके विकास से भारत आधुनिक युद्ध तकनीक, मिसाइल रक्षा प्रणाली और इलेक्ट्रॉनिक सुरक्षा में अग्रणी बना रहता है।












Click it and Unblock the Notifications