Bengaluru Doctor Murder: 'मैंने तुम्हारे लिए पत्नी को मार डाला', मौत का इंजेक्शन देकर खेला खौफनाक Secret Games
Bengaluru Krithika M Reddy Murder Case Update Hindi: एक डॉक्टर पति की क्रूरता ने न सिर्फ अपनी पत्नी की जिंदगी छीन ली, बल्कि उसके बाद भेजे गए मैसेज ने पूरे केस को और भयावह बना दिया। जनरल सर्जन डॉ. महेंद्र रेड्डी जीएस ने अपनी त्वचा विशेषज्ञ (Dermatologist) पत्नी डॉ. कृतिका एम रेड्डी को बेहोशी की दवा देकर मार डाला, और हत्या के चार-पांच हफ्तों बाद कई महिलाओं को फोनपे ऐप (PhonePe App) पर मैसेज भेजा।
लिखा- 'मैंने तुम्हारे लिए अपनी पत्नी को मार डाला'। पुलिस जांच में सामने आया कि ये मैसेज पुराने रिश्तों को फिर से जोड़ने की कोशिश थे, जिनमें एक मेडिकल प्रोफेशनल भी शामिल थीं, जिन्होंने पहले महेंद्र का प्रस्ताव ठुकरा दिया था। अक्टूबर 2025 में गिरफ्तार महेंद्र के फोन-लैपटॉप से ये डरावने मैसेज बरामद हुए, जो FSL रिपोर्ट के बाद केस को हत्या साबित करने में अहम साक्ष्य बने।

Bengaluru Murder News Hindi: हत्या का प्लान: दवा के नाम पर मौत का इंजेक्शन
दंपति विक्टोरिया अस्पताल में साथ काम करते थे। 26 मई 2024 को हुई शादी के महज 11 महीनों बाद, 23 अप्रैल 2025 को कृतिका (28 वर्ष) को मराठाहल्ली में अपने पिता के घर पर गिर पड़ीं। स्वास्थ्य समस्याओं (गैस्ट्रोइंटेस्टाइनल इश्यूज) के कारण वहां रिकवर कर रही थीं। महेंद्र वहां उनसे मिलने गया और दो दिनों तक नसों में इंजेक्शन लगाता रहा, दावा करते हुए कि ये इलाज का हिस्सा हैं। लेकिन FSL (फोरेंसिक साइंस लैबोरेटरी) रिपोर्ट ने खुलासा किया कि इंजेक्शन में प्रोपोफोल था-एक ऐसी एनेस्थेटिक दवा जो ऑपरेशन थिएटर या ICU में ही इस्तेमाल होती है। इससे कृतिका बेहोश हो गईं, और नजदीकी प्राइवेट हॉस्पिटल में उन्हें मृत घोषित कर दिया गया।

महेंद्र ने हॉस्पिटल और पुलिस से ऑटोप्सी टालने की गुजारिश की, यहां तक कि ससुर के. मुनि रेड्डी से भी ऐसा ही कहलवाया। शुरुआत में पुलिस ने अननेचुरल डेथ रिपोर्ट दर्ज की, लेकिन कृतिका की बहन डॉ. निकिता एम रेड्डी ने संदेह जताया और विस्तृत जांच की मांग की। छह महीने बाद आई FSL रिपोर्ट ने कई अंगों में प्रोपोफोल की मौजूदगी पुष्टि की, जिससे केस भारतीय न्याय संहिता (BNS) 2023 की धारा 103 के तहत हत्या में बदल गया। महेंद्र को मणिपाल (उडुपी) से गिरफ्तार किया गया, जहां वह हत्या के बाद शिफ्ट हो गया था।
पुलिस कमिश्नर सीमांत कुमार सिंह ने बताया, 'महेंद्र ने अपनी मेडिकल नॉलेज का इस्तेमाल कर मौत को नेचुरल दिखाने की कोशिश की। जांच में कैनुला सेट, इंजेक्शन ट्यूब जैसे मेडिकल आइटम्स घर से बरामद हुए।' महेंद्र ने कबूल किया कि शादी के बाद कृतिका की छिपी स्वास्थ्य समस्याओं (लो ब्लड प्रेशर, GI इश्यूज) से नाराज था, जो परिवार ने प्री-मैरिटल डिस्क्लोज नहीं की थीं।
Mahendra Reddy Secret Game Expose : कैसे हुआ हत्यारे महेंद्र रेड्डी का राज?
हत्या के बाद महेंद्र ने पुराने कनेक्शन्स को रिवाइव करने की कोशिश की। पुलिस ने जब्त फोन-लैपटॉप से डेटा रिकवर किया, जो FSL भेजा गया। वहां से पता चला कि महेंद्र ने फोनपे ऐप के ट्रांजेक्शन नोट्स सेक्शन का दुरुपयोग कर चार-पांच महिलाओं को मैसेज भेजे। एक महिला (डॉक्टर) ने पहले उसके प्रपोजल को रिजेक्ट कर दिया था, जिसके बाद वह ब्लॉक हो गया तो ऐप यूज किया। जांचकर्ताओं का कहना है, 'ये डेस्परेट अटेम्प्ट थे रिश्ते जोड़ने के, लेकिन मैसेज ने अपराध को एक्सपोज कर दिया।'

Mahendra Reddy Family Criminal Records: महेंद्र रेड्डी के परिवार का क्रिमिनल बैकग्राउंड: छिपाई गई सच्चाई
पुलिस ने महेंद्र के फैमिली हिस्ट्री का भी खुलासा किया। उनके ट्विन ब्रदर डॉ. नागेंद्र रेड्डी जीएस पर 2018 में HAL पुलिस स्टेशन में चीटिंग और क्रिमिनल केस दर्ज थे। 2023 में महेंद्र और छोटे भाई राघव रेड्डी जीएस को धमकी के एक केस में को-एक्ज्यूज्ड बनाया गया। कृतिका के परिवार ने शादी के समय ये फैक्ट्स छिपाने का आरोप लगाया। पिता मुनि रेड्डी ने कहा, 'कृतिका ने महेंद्र पर पूरा भरोसा किया, लेकिन वही मौत का सबब बना।'

केस का ट्विस्ट: इनकार और आगे की जांच
महेंद्र ने प्रोपोफोल देने से इनकार किया है, लेकिन सबूत उसके खिलाफ हैं। पुलिस एक अन्य महिला के रोल की भी जांच कर रही है, जिसके साथ महेंद्र की क्लोजनेस की अफवाहें हैं। बेंगलुरु पुलिस (Bengaluru Police) ने कहा, 'मोटिव को और डीप में खंगाला जा रहा है।' यह केस मेडिकल प्रोफेशनल्स के बीच विश्वासघात और छिपे राज का दर्दनाक उदाहरण है। कृतिका का परिवार न्याय की उम्मीद में है, जबकि समाज में डॉक्टर्स की जिम्मेदारी पर सवाल उठ रहे हैं। ईश्वर कृतिका की आत्मा को शांति दे।
ये भी पढ़ें- Bengaluru Murder: कौन है वो मार्शल आर्ट्स का गुरु? जिसने पत्नी संग डिलीवरी एजेंट को दी खौफनाक मौत-VIDEO












Click it and Unblock the Notifications