बेंगलुरू: आतंकी की मदद करने वाला पुलिसकर्मी गिरफ्तार, दो मोबाइल बरामद
दिनेश सिटी ऑर्म्ड फोर्स का जवान है और वह बेंगलुरु सीरियल ब्लास्ट 2008 केस के आरोपी अब्दुल नासिर को समन पहुंचाने आया था
नई दिल्ली। बेगलुरु की जेल में एआईएडीएमके नेता शशिकला को वीवीआईपी ट्रीटमेंट दिए जाने के मामले के बाद एक और खुलासा हुआ है। बेंगलुरू सेंट्रल जेल प्रशासन ने एक कॉस्टेबल को एक जेल में बंद आतंकी की मदद करने के आरोप में गिरफ्तार किया है। दिनेश नाम के कॉस्टेबल को जेल में बंद आतंकी की मदद करते रंगे हाथों पकड़ा गया है पुलिस मामले की जांच कर रही है।

दिनेश सिटी ऑर्म्ड फोर्स का जवान है और वह बेंगलुरु सीरियल ब्लास्ट 2008 केस के आरोपी अब्दुल नासिर को समन पहुंचाने आया था इसी के आड़ में वह नासिर को मोबाइल फोन देना चाहता था लेकिन जब तक मोबाइल नासिर के पास पहुंचता जेल प्रशासन को शक हुआ और दिनेश रंगेहाथों पकड़ा गया।
दिनेश ने पूछताछ में स्वीकार किया है कि वह मोबाइल मोबाइल नासिर को देने आया था लेकिन उसने बताया कि उसे इसके अलावा कोई जानकारी नहीं है। दिनेश ने बताया कि किसी ने मोबाइल पहुंचाने के एवज में उसे पांच हजार रुपए देने को कहे थे। पुलिस ने दिनेश को गिरफ्तार कर लिया है और मामले की जांच कर रही है।












Click it and Unblock the Notifications