Bengaluru: महिला CEO ने की बेटे की हत्या के बाद किया सुसाइड का प्रयास, काट ली थी कलाई

बेंगलुरु में एक कंपनी की महिला सीईओ ने कथित रूप से अपने चार साल के बेटे की हत्या कर दी। इसके बाद उनसे खुद को भी मारने की कोशिश की। मामले में पुलिस ने आरोपी महिला को गिरफ्तार कर दिया है। उसे कोर्ट ने उसे एक सप्ताह के लिए हिरासत में भेज दिया है।

सुचना सेठ को इस हफ्ते सोमवार को कर्नाटक के चित्रदुर्ग में गिरफ्तार कर लिया गया। मामले की जांच कर रही पुलिस टीम ने कहा कि गोवा अपार्टमेंट के कर्मचारियों ने सुचना के कमरे में लाल धब्बे देखे जाने के पर पुलिस को सूचना दी थी। जिसके बाद पुलिस ने सुचना की लोकेशन ट्रैक करना शुरू किया। पुलिस ने सेठ के कैब ड्राइवर से संपर्क किया और उसे नजदीकी पुलिस स्टेशन की ओर मोड़ने के लिए कहा गया।

Bengaluru Company CEO kills son

बेंगलुरु स्थित एक कंपनी माइंडफुल एआई लैब की सीईओ सुचना सेठ गोवा के एक सर्विस अपार्टमेंट में अपने चार साल के बेटे की कथित तौर पर हत्या कर दी थी। पुलिस के मुताबिक बेटे के हत्या के बाद सुचना ने आत्महत्या का भी प्रयास किया। उसने अपने हाथ की कलाई काट ली थी।

मामले की जांच कर रही पुलिस ने टीम ने प्रारंभिक जांच के बाद कहा कि माइंडफुल एआई लैब की सीईओ सुचना सेठ ने बेटे के हत्या के बाद आत्महत्या करने की योजना बनाई थी लेकिन बाद में उसने अपना मन बदल लिया और अपने बेटे के शव को एक टूरिस्ट कैब में में ले जाकर ठिकाने लगाने की योजना बनाई। पुलिस ने बताया कि जिस बैग में सुचना सेठ ने अपने बेटे के शव को रखा था उसकी कीमत 30 हजार रुपए थी। जब कंपनी की सीईओ के गिरफ्तार कर उसके बैग के जांच की गई तो बच्चे के शव का पता चला।

एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी के मुताबिक गोवा के सर्विस फ्लैट में एक तौलिये पर जो खून के धब्बे पाए गए थे। जो कि सुचना की कलाई काटने से निकले थे। पुलिस ने कहा कि सुचना का पति समय जकार्ता में है। उसे घटना के बारे में सूचित कर दिया गया है।

सूत्रों के मुताबिक सुचना अपने पति से बेटे को मिलने नहीं देना चाहती थी। दरअसल, सुचना और केरल के निवासी पति के बीच पिछले कुछ दिनों से संबंध ठीक नहीं चल रहे थे। सुचना मूल रूप से पश्चिम बंगाल की रहने वील है, वो फिलहाल बेंगलुरू में रह रही थी और पति से तलाक लेने के लिए मुकदमा दायर किया था।

तलाक की कार्रवाई के दौरान केरल कोर्ट ने सुचना के पति को पति को हर रविवार को अपने बेटे से मिलने की अनुमति दी थी। लेकिन वो (सुचना) कथित तौर पर इस बात से नाराज थी। कथित तौर पर आशंका व्यक्त की जा रही है कि सुचना ने अपने पति से बेटे को मिलने से रोकने के लिए ये हत्या की है।

वहीं नार्थ गोवा के पुलिस अधीक्षक निधिन वाल्सन ने कहा, "हत्या की स्पष्ट वजह की अभी पुष्टि नहीं हुई है। कोई भी स्टेटमेंट देने से पहले मामले में अदालत के आदेश की समीक्षा की प्रतीक्षा है।"

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+