Bengaluru Cafe Blast: हमलावर के बारे में जानकारी देने वाले को 10 लाख का ईनाम, पहचान रहेगी गुप्त
राष्ट्रीय जांच एजेंसी (एनआईए) ने बेंगलुरु के रामेश्वरम कैफे विस्फोट मामले में हमलावर के बारे में जानकारी देने वाले को 10 लाख रुपये का नकद इनाम देने की घोषणा की है। आतंकवाद रोधी एजेंसी ने एक बयान में कहा कि सूचना देने वाले की पहचान गोपनीय रखी जाएगी।
आपको बता दें कि 1 मार्च को, व्हाइटफील्ड क्षेत्र में बेंगलुरु के लोकप्रिय रमेश्वरम कैफे में एक बम विस्फोट हुआ। जिसमें कम से कम दस लोग घायल हो गए। विस्फोट एक इम्प्रोवाइज्ड एक्सप्लोसिव डिवाइस (आईईडी) के कारण हुआ था, जो एक व्यक्ति द्वारा कैफे के अंदर छोड़े गए बैग में पाया गया था। आइए जानते हैं टाइम लाइन में क्या हुआ था?

- सुबह 11.10 बजे: ग्रे शर्ट, सफेद टोपी और मास्क पहने संदिग्ध व्यक्ति बस से उतरा।
- सुबह 11.34 बजे: एक बैग लेकर कैफे में दाखिल हुआ, जिसमें कथित तौर पर गहन विस्फोटक (आईईडी) था।
- सुबह 11.38 बजे: संदिग्ध अपने कंधे पर एक बैग के साथ रवा इडली की एक प्लेट पकड़े हुए दिखाई देता है।
- सुबह 11.44 बजे: संदिग्ध ने खाना नहीं खाया, लेकिन वॉश बेसिन में देखा गया और कैफे से बाहर निकल गया।
- सुबह 11.50 बजे: संदिग्ध को सड़क पर चलते हुए, अपनी घड़ी देखते हुए देखा गया।
- दोपहर 12.56 बजे: कैफे में विस्फोट हुआ।
एनआईए मामले की जांच में जुटा
कर्नाटक के उपमुख्यमंत्री डीके शिवकुमार के मुताबिक, हमलावर की उम्र करीब 28 से 30 साल है। एनआईए के अलावा, बेंगलुरु पुलिस ने विस्फोट के संबंध में कड़े गैरकानूनी गतिविधियां (रोकथाम) अधिनियम और विस्फोटक पदार्थ अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया।












Click it and Unblock the Notifications