बेंगलुरु में कॉलेज छात्रा से रेप का प्रयास, पब से लौट रही थी लड़की, मोटरसाइकिल सवार ने दिया लिफ्ट
Bengaluru Rape: कर्नाटक की राजधानी बेंगलुरु के एक कॉलेज में पढ़ने वाली छात्रा का 'रेप’ करने के प्रयास का मामला प्रकाश में आया है। एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी के अनुसार, रविवार की सुबह बेंगलुरु में एक युवती के साथ एक अज्ञात मोटरसाइकिल सवार ने कथित तौर पर यौन उत्पीड़न किया। अतिरिक्त पुलिस आयुक्त (पूर्वी क्षेत्र) रमन गुप्ता ने बताया कि पीड़िता, एक स्थानीय कॉलेज में अंतिम वर्ष की छात्रा थी, जो कोरमंगला में एक कार्यक्रम में भाग लेने के बाद हेब्बागोडी अपने घर लौट रही थी।
गुप्ता ने संवाददाताओं को बताया, "जिस व्यक्ति से उसने लिफ्ट ली थी, उसने उसके साथ बलात्कार किया। हमने बलात्कार का मामला दर्ज कर लिया है और जांच शुरू कर दी है।" उन्होंने कहा कि शुरुआती जांच से पता चलता है कि घटना से पहले वह कोरमंगला में एक समारोह में शामिल हुई थी।
पुलिस अधिकारियों ने घटनास्थल का दौरा किया और पीड़िता और उसके परिवार से बात की। गुप्ता ने बताया, "हमने सारी जानकारी एकत्र कर ली है और पांच टीमें गठित कर दी हैं। हम जांच कर रहे हैं और जल्द ही अपराधी को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।" जांच का ध्यान उस संदिग्ध की पहचान करने और उसे पकड़ने पर केंद्रित है जिसने उसे कार में बिठाने की पेशकश की थी।
अधिकारी ने आगे कहा, "केवल एक ही संदिग्ध है। जिस व्यक्ति ने उसे लिफ्ट दी थी, उस पर उसके साथ बलात्कार करने का संदेह है और हमारी जांच जारी है।" अधिक सबूत जुटाने और अपराधी का पता लगाने के प्रयास किए जा रहे हैं। इस घटना ने बेंगलुरु में रात में अकेले यात्रा करने वाली महिलाओं के लिए सुरक्षा को लेकर चिंता बढ़ा दी है।
बताया गया है कि युवती देर रात अपने दोस्तों के साथ कोरमंगला के एक पब में आई थी। लौटते वक़्त एम्पायर जंक्शन के पास उनकी कार का एक्सीडेंट हो गया। हादसे के बाद ऑटो चालक से साथ उसकी बहस हुई, तो युवती ने स्वयम ही पुलिस हेल्पलाइन पर कॉल किया। लेकिन जब तक पुलिस मौके पर पहुंची युवती वहां से भाग चुकी थी।रिपोर्ट के अनुसार, कुछ दूर जाने के बाद लड़की ने एक दोपहिया वाहन सवार से लिफ्ट मांगी।
बाइक सवार उसे बोम्मनहल्ली के निकट सुनसान जगह पर ले गया और उसके साथ रेप करने का प्रयास किया। इस दौरान युवती ने अपने मोबाइल फोन से एसओएस बटन दबाया और उसके पिता और दोस्तों के पास अलर्ट कॉल पहुंच गई। इसके बाद उसके दोस्त मौके पर पहुंचे, तब तक आरोपी भाग चुका था। युवती को उसके दोस्तों की सहायता से बेहोशी की हालत में अस्पताल में भर्ती कराया गया।












Click it and Unblock the Notifications