बेंगलुरु एयरपोर्ट पर डेनमार्क के शख्त की दिवंगत दादा की दी हुई घड़ी छूटी, अधिकारियों ने खोजकर ऐसे पहुंचवाया घर
बेंगलुरु एयरपोर्ट पर डेनमार्क के एक शख्स की भारत यात्रा के दौरान घड़ी छूट गई थी। हालांकि, अधिकारियों ने शख्स की घड़ी को खोजकर डेनमार्क पहुंचवा दिया। इसको लेकर शख्स ने इमोशनल पोस्ट लिखा है।
एयरपोर्ट, ट्रेन या फिर कहीं पर सफर के दौरान अक्सर हम अपनी कोई न कोई वस्तु भूल जाते हैं। कई बार ये वस्तुएं नहीं मिलती हैं और कई बार मिल भी जाती हैं। ऐसा ही एक मामला बेंगलुरु के केम्पेगौड़ा अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट पर आया है। यहां एक शख्स एयरपोर्ट पर अपनी घड़ी भूल गया। शख्स को उम्मीद नहीं थी कि उसकी घड़ी उसे दोबारा मिलेगी। लेकिन एयरपोर्ट के अधिकारियों ने उसकी घड़ी को खोज निकाली। घड़ी मिलने के बाद शख्स इतना खुश हुआ कि उसने एक इमोशनल पोस्ट ही लिख डाला। इस पोस्ट को पढ़कर आप भी भावुक हो जाएंगे।

ये भी पढ़ें- Uttarakhand: रूस के पूर्व मंत्री के पास मिला अवैध सैटेलाइट फोन, CISF जवानों ने एयरपोर्ट पर पकड़ा

दिवंगत दादा की थी घड़ी
जानकारी के मुताबिक डेनमार्क के रहने वाले एक व्यवसायी एंडर्स एंडरसन ने हाल ही में भारत की यात्रा की थी। वहीं, डेनमार्क लौटते समय वह अपनी घड़ी एक्स-रे ट्रे में भूल गए। यह घड़ी उनके दिवंगत दादा की थी। ऐसे में यह घड़ी वह किसी भी कीमत पर नहीं खोना चाहते थे। क्योंकि इस घड़ी से उनके दिवंगत दादा की बहुत सी यादें जुड़ीं हैं। व्यवसायी ने इस घटना को लिंक्डइन पर शेयर किया है।

डेनमार्क तक ऐसी पहुंचाई घड़ी
व्यवसायी ने कहा कि रविवार की सुबह 01:41 बजे मुझे बेंगलुरु एयरपोर्ट टर्मिनल लॉस्ट एंड फाउंड से एक मेल मिला। इस मेल में पुष्टि की गई थी कि उनकी घड़ी बरामद कर ली गई है। इसके बाद व्यवसायी ने बेंगलुरु में रहने वाले टीसीएस के प्रतिनिधि को हवाईअड्डे पर भेज दिया। जहां प्रतिनिधि ने घड़ी ले ली। वहीं, डेनमार्क लौटने के बाद एक दूसरे प्रतिनिधि ने उनकी घड़ी उन्हें पहुंचा दी। जिसकी वजह से वे घड़ी दोबारा पहन पा रहे हैं।

व्यवसायी के पोस्ट को 30 हजार लोगों ने किया लाइक
डेनमार्क के व्यवसायी ने घड़ी खोजने वाले अधिकारी को लेकर लिंक्डइन पर पोस्ट किया था। व्यवसायी के इस पोस्ट को अब तक 30000 लाइक मिल चुके हैं। वहीं, इस पोस्ट पर लोग इमोशनल कमेंट्स भी कर रहे हैं।

घड़ी मिलने की कहानी को लोगों ने बताया अविश्वसनीय
व्यवसायी तक घड़ी पहुंचने की कहानी को लिंक्डइन के एक यूजर ने अविश्वसनीय बताया है। साथ ही कहानी को साझा करने के लिए व्यवसायी को धन्यवाद दिया है। यूजर ने लिखा कि दुनिया भर के लोग आम तौर पर दयालु और ईमानदार हैं। मुझे बहुत खुशी है कि आपको अपनी कीमती घड़ी वापस मिल गई। वहीं, दूसरे यूजर ने लिखा कि "महान कहानी! मैं इस पर आपकी भावना को पूरी तरह से समझता हूं, क्योंकि मैं अपनी सभी घड़ियों को उनके भावनात्मक मूल्यों को समझता हूं।












Click it and Unblock the Notifications