बेंगलुरु: दलित जूनियर की रैगिंग के आरोप में मेडिकल कॉलेज के 5 छात्र गिरफ्तार
बेंगलुरु। कर्नाटक के बेंगलुरु में जूनियर छात्र के साथ रैगिंग का मामला सामने आया है, जिसमें मेडिकल के 5 छात्रों को दलित जूनियर की रैगिंग के आरोप में गिरफ्तार किया गया है। ये मामला राजाजी के एक मेडिकल कॉलेज का बताया जा रहा है। पीड़ित द्वारा दर्ज कराई गई शिकायत के आधार पर पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया जिसके बाद 5 आरोपियों को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है।

एनडीटीवी की खबर के मुताबिक, बताया जा रहा है कि पीड़ित एक दलित जूनियर है और उक्त घटना 24 दिसंबर यानी क्रिसमस के एक दिन पहले की है। पुलिस में दर्ज शिकायत में पीड़ित ने कहा है कि उस रात पांचों छात्र रात में उसके कमरे में घुस आए और गालियां देने लगे। उन्होंने जूनियर छात्र को एक थप्पड़ भी जड़ा। इसके बाद वे उसे घसीटते हुए छत पर ले गए जहां बहुत देर तक उसको तंग करते रहे।
पांचों आरोपियों के खिलाफ SC/ST प्रिवेंशन ऑफ एट्रोसिटीज एक्ट और कर्नाटक एजुकेशन एक्ट-1983 की कई धाराओं में केस दर्ज किया गया है। पुलिस का कहना है कि घटना के वक्त पांचों आरोपी नशे में धुत थे। बता दें कि कर्नाटक एजुकेशन एक्ट-1983 के तहत रैगिंग के दोषी पाए जाने पर एक साल की सजा का प्रावधान है।
-
SDM Jyoti Maurya: '2 महीने में होगा तलाक', सुलह की बात पर भड़कीं ज्योति मौर्या , पति आलोक ने क्यों बोला झूठ? -
Navjot Singh Sidhu की बेटी Rabiaa Sidhu कौन हैं? क्या करती हैं? पिता से कितनी ज्यादा अमीर हैं? -
'एक रात के लिए मेरा रेट तय किया', 24 साल की एक्ट्रेस का इंडस्ट्री ने किया बुरा हाल, अब काले सच से उठा पर्दा -
Video: कहां हैं कांग्रेस नेता पवन खेड़ा? वीडियो ने खोल दिया राज, हिमंता-पासपोर्ट केस में पीछे पड़ी है पुलिस -
RR vs MI: बारिश के कारण राजस्थान-मुंबई मैच नहीं हुआ शुरू, कब होगा मुकाबले का टॉस -
Khan Sir के साथ वड़ा पाव गर्ल Chandrika Dixit का वीडियो वायरल, 50 लाख के ऑफर के बाद दोनों के बीच क्या हुई बात? -
North Korea Missile Launch: ईरान-अमेरिका में सीजफायर, इधर किम जोंग ने दागी मिसाइल, जापान में अफरा-तफरी -
Iran US War: सुप्रीम लीडर खामेनेई समेत किन शीर्ष नेताओं की हुई मौत? युद्धविराम के बाद बर्बादी का हिसाब -
'मेरे पति ने 9 महिलाओं संग बनाया संबंध', फेमस एक्ट्रेस ने बयां किया दर्द, 14 साल साथ रहे, फिर टूटा रिश्ता -
Assam Election 2026: कितनी सीट जीत रही BJP? CM के लिए पहली पसंद कौन? चुनाव से पहले आया बड़ा OPINION POLL -
Navjot Kaur Love Story : 'स्कूटर से घर तक नवजोत का पीछा करते थे Sidhu', मस्त है प्रेम कहानी -
US-Iran War: डेडलाइन से पहले दहला ईरान, अमेरिकी अटैक में खार्ग आइलैंड, रेलवे पुल सहित कई इंफ्रास्ट्रक्चर तबाह












Click it and Unblock the Notifications