1500 का कहने पर अभिनेत्री की कार में डाल दिया 3000 का पेट्रोल, टोकने पर की गलत हरकत

1500 का कहने पर अभिनेत्री की कार में डाल दिया 3000 का पेट्रोल, झूमाझटकी

नई दिल्ली। बंगाली टीवी एक्ट्रेस जूही सेनगुप्ता ने कोलकाता के एक पेट्रोल पंप के कर्मचारियों पर मारपीट और बदतमीजी करने का आरोप लगाया है। मामला रविवार सुबह का है जब जूही परिवार के साथ अपनी कार में पेट्रोल डलवाने के लिए वहां पहुंची थीं। इस दौरान पेट्रोल भरवाने को लेकर उनका पंप कर्मचारियों से विवाद हो गया। जिसकी जानकारी अभिनेत्री ने फेसबुक लाइव के जरिए दी। हालांकि बाद में पुलिस की मौजूदगी में समझौता हो गया। एक और पोस्ट में जूही ने मामले के निपट जाने की बात भी बताई है।

1500 की जगह 3 हजार का पेट्रोल भरने पर विवाद

1500 की जगह 3 हजार का पेट्रोल भरने पर विवाद

जूही ने फेसबुक पर वीडियो पोस्ट कर बताया है कि वो रविवार सुबह कोलकाता में रुबी क्रॉसिंग के पास पेट्रोल पंप पर रुकी थीं। साथ में उनके माता पिता भी थे। जब वो पेट्रोल भरवाने के लिए रुकीं तो उन्होंने 1500 रुपये का पेट्रोल भरने के लिए कहा, लेकिन कर्मचारी ने 1500 की जगह 3 हजार का पेट्रोल भर दिया। जब जूही के पापा ने कर्मचारी को इसके लिए टोका तो बदतमीजी पर उतर आया और उनसे धक्कामुक्की की। इतना ही नहीं गाड़ी की चाबी भी निकाल ली।

पुलिस ने मामला खत्म कराया

पेट्रोल पंप पर हंगामे की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची। अभिनेत्री और पंप कर्मचारियों के बीच बातचीत से मामला खत्म हो गया। पुलिस ने घटना की सीसीटीवी फुटेज भी हासिल की हैं। जूही ने भी माना कि उनके पापा को धक्का दिए जाने के बाद उन्होंने भी आपा खो दिया था और जवाब में हाथ उठाया था।

 पेट्रोल पंप कर्मचारी बोले, झूठी हैं अभिनेत्री

पेट्रोल पंप कर्मचारी बोले, झूठी हैं अभिनेत्री

पंप मालिक मंटू पाल ने जूही के आरोपों को निराधार बताया है। कर्मचारियों का कहना है कि पेट्रोल भरवाने के बाद अभिनेत्री कम रुपए दे रही थीं। विरोध करने पर उन्होंने कर्मचारियों से अभद्रता शुरू कर दी। पुलिस भी जांच कर रही है, सच सामने आ जाएगा। जूही बंगाली टीवी सीरियल 'भज गोविंदो' में काम करती हैं, ये काफी लोकप्रिय धारावाहिक है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+