West Bengal: रूझानों में टीएमसी के 200 सीटों का आंकड़ा पार करने पर अखिलेश यादव बोले- दीदी जिओ दीदी
West Bengal: रूझानों में टीएमसी के 200 सीटों का आंकड़ा पार करने पर अखिलेश यादव बोले- दीदी जिओ दीदी
कोलकाता, मई 2: पश्चिम बंगाल विधानसभा की 294 सीटों पर हुए चुनाव के लिए 2 मई यानी आज का दिन बेहद खास है। आज वोटों की काउटिंग के बाद ये तय हो जाएगा कि पश्चिम बंगाल में किस पार्टी की सरकार बनेगी। इस चुनाव में टीएमसी और भारतीय जनता पार्टी के बीच कड़ी टक्कर होने की बात कही जा रही है। वहीं शुरूआती रुझानों से लग रहा है कि ममता बनर्जी की टीएमसी जीत हासिल कर सत्ता में वापसी करते हुए हैट्रिक बनाएगी।

Recommended Video
पश्चिम बंगाल में टीएमसी भाजपा से काफी आगे चल रही है। टीएससी 206 सीटों पर आगे चल रही है वहीं भाजपा 84 सीटों पर बढ़त बनाए हुए हैं। हालांकि अभी फाइनल परिणाम नहीं आए है लेकिन समाजवादी पार्टी प्रमुख अखिलेश यादव ममता बनर्जी को बधाई देते हुए उनके साथ एक फोटो शेयर की है। अखिलेश यादव ने जो फोटो शेयर की है वो पुरानी फोटो है जिसमें अखिलेश यादव ममता बनर्जी को एक फूलों का गुलदस्ता देते हुए नजर आ रहे हैं।

अखिलेश यादव ने ट्वीट कर लिखी ये बात
इसके साथ ही अखिलेश यादव ने लिखा पश्चिम बांगल में भाजपा की नफ़रत की राजनीति को हराने वाली जागरुक जनता, जुझारू ममता बनर्जी जी व टीएमसी के समर्पित नेताओं व कार्यकर्ताओं को हार्दिक बधाई । अखिलेश यादव ने आगे लिखा ये भाजपाइयों के एक महिला पर किए गए अपमानजनक कटाक्ष 'दीदी ओ दीदी' का जनता द्वारा दिया गया मुँहतोड़ जवाब है। अंत में अखिलेश यादव ने हैशटैग दीदी_जिओ_दीदी लिखा है।
गौरतलब है कि पश्चिम बंगाल में सुबह से हो रही वोटों की गिनती के अब तक के रुझानों की मानें तो बंगाल में एक बार फिर टीएमसी चीफ और मुख्यमंत्री ममता बनर्जी वापसी कर रही हैं लेकिन बीजेपी ने भी शानदार प्रदर्शन करते हुए 100 के करीब सीटों पर बढ़त बनाई हुई है। वहीं, बंगाल में 2001 से 2011 तक सत्ता में रहने वाली सीपीआईएम सिंगल डिजिट की सीट पर सिमट कर रह गई है।












Click it and Unblock the Notifications