बंगाल के कुछ इलाकों में हुआ कम्यूनिटी ट्रां‍समिशन, सप्ताह में 2 दिन लगेगा लॉकडाउन

कोलकाता। पश्चिम बंगाल में कोरोना वायरस के बढ़ते मामलों को देखते हुए राज्य सरकार ने अब हर हफ्ते दो दिन के लिए पूरी तरह से लॉकडाउन लगाने का फैसला क‍िया है। मुख्यमंत्री ममता बनर्जी की अगुवाई में सोमवार को हुई उच्च स्तरीय बैठक के बाद राज्य के गृह सचिव अलापन बंदोपाध्याय ने इसकी घोषणा की। उन्होंने बताया कि इस हफ्ते गुरुवार व शनिवार को संपूर्ण लॉकडाउन रहेगा।

bengal records specific Covid community transmission

गृह सचिव ने यह भी कहा कि राज्य के कुछ इलाकों में कोरोना का कम्युनिटी ट्रांसमिशन (सामुदायिक संक्रमण) भी हुआ है। उन्होंने कहा कि लोगों में एक बढ़ती हुई धारणा है कि सामुदायिक संक्रमण हो रहा है। इस चेन को तोड़ने की जरूरत है। इसी के मद्देनजर मुख्यमंत्री ने स्वास्थ्य अधिकारियों, पुलिस व वरिष्ठ प्रशासनिक अधिकारियों के साथ तत्काल जरूरी बैठक कर हर सप्ताह 2 दिन लॉकडाउन का फैसला किया है।

बंगाल में कोरोना संक्रमण के अब तक के कुल मामले में 60 फीसदी केवल जुलाई में आए हैं। राज्य में सोमवार को 2,282 कोरोना के नए मामले सामने आए। जबकि 35 लोगों की मौत हो गई। जो अभी तक की अधिकतम मौतें 36 से एक कम है। गृह सचिव ने कहा, इस सप्ताह बृहस्पतिवार और शनिवार को पूर्ण लॉकडाउन रहेगा। अगले सप्ताह बुधवार (29 जुलाई) को लॉकडाउन रहेगा।

राज्य सरकार सभी निजी और राज्य संचालित अस्पतालों में कोविड यूनिट बनाने की योजना बना रही है। इसके अलावा सरकार 19 और रिवर्स ट्रांसक्रिप्शन पॉलीमरेज चेन रिएक्शन (आरटी-पीसीआर) टेस्ट किट खरीदने की योजना बना रही है, ताकि हर दिन कम से कम 25 हजार टेस्ट किए जा सकें। केरल के बाद पश्चिम बंगाल दूसरा राज्य है, जिसने अपने यहां इस महामारी के सामुदायिक प्रसार की बात को स्वीकार किया है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+