Bengal News: अश्लील वीडियो को एडिट कर लगा दिया TMC विधायक का चेहरा, अब किया जा रहा ब्लैकमेल

West Bengal Hindi News: पश्चिम बंगाल में इस साल विधानसभा के चुनाव होने हैं। जिस वजह से वहां पर अभी से राजनीतिक सरगर्मियां तेज हो गई हैं। इस बीच टीएमसी के एक विधायक ने दावा किया है कि उनको फर्जी वीडियो के जरिए ब्लैकमेल किया जा रहा है। साथ ही इसके संबंध में उन्होंने पुलिस में शिकायत भी दर्ज करवाई है। मामला हाईप्रोफाइल होने की वजह से बंगाल पुलिस ने FIR दर्जकर जांच शुरू कर दी है।

Bengal News

उत्तर बंगाल के दिनहाटा से टीएमसी विधायक उदयन गुहा (Udayan Guha) के मुताबिक उनके पास एक अज्ञात नंबर से वीडियो कॉल आया था। उस दौरान उन्होंने इस बात को नजरअंदाज कर दिया लेकिन बाद में उसी नंबर से उनको एक अश्लील क्लिप मिली। इस वीडियो को एडिट करके उसमें विधायक का चेहरा लगा दिया गया था। बाद में फोन करने वाले शख्स ने उनसे मोटी रकम की मांग की। साथ ही पैसा ना देने पर उस वीडियो को वायरल करने की धमकी दे डाली।

मामले की गंभीरता को देखते हुए तुरंत विधायक भी पुलिस उच्चाधिकारियों के पास पहुंचे और घटना की जानकारी दी। पुलिस को प्रारंभिक जांच में पता चला कि ब्लैकमेलर पश्चिम बंगाल के बाहर का है। ऐसे में उसकी तलाश की जा रही है। वहीं शिकायत के बाद अज्ञात शख्स ने फिर से विधायक के पास फोन किया था। साथ ही और ज्यादा पैसे की मांग कर दी। मीडिया से बात करते हुए विधायक गुहा ने कहा कि उन्होंने 25 दिसंबर को ही पुलिस कंप्लेन कर दी थी। उनको लगातार धमकी दी जा रही है। साथ ही उनके खिलाफ साजिश भी हो रही।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+