Bengal News: चुनाव से पहले बंगाल की बल्ले-बल्ले, दो अमृत भारत सहित आठ और ट्रेन की मिलेगी सौगात
Bengal News: बंगाल चुनाव से पहले प्रदेश को रेलवे की ओर से बड़ी सौगात मिल रही है। राज्य को पहली वंदे भारत स्लीपर ट्रेन मिलेगी। साथ ही, 2 अमृत भारत ट्रेन के अलावा 8 और ट्रेन भी मिलेंगी। इसके साथ ही रेलवे यात्रियों को कई नई एक्सप्रेस और अमृत भारत ट्रेनों की सौगात भी मिलने जा रही है। चुनाव से पहले केंद्र सरकार का यह बड़ा कार्ड माना जा रहा है। 17 जनवरी को पीएम नरेंद्र मोदी खुद पहली स्लीपर वंदे भारत ट्रेन को हरी झंडी दिखाएंगे।
रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने बताया कि यह अत्याधुनिक वंदे भारत स्लीपर ट्रेन हावड़ा से कामाख्या (गुवाहाटी) के बीच चलेगी। दो अमृत भारत ट्रेन के अलावा 8 और ट्रेन मिलेंगी, जिनसे प्रदेश के निवासियों को देश के अलग-अलग हिस्सों तक पहुंचना आसान होगा।

Bengal News: बंगाल को मिलेंगी कुल 10 नई ट्रेन
- वंदे भारत स्लीपर के साथ ही रेलवे एक साथ छह नई एक्सप्रेस ट्रेनें और दो अमृत भारत ट्रेनें भी शुरू करने जा रहा है। नई सेवाओं में बेंगलुरु से अलीपुरदुआर, बालुरघाट और राधिकापुर के लिए ट्रेनें शामिल हैं।
- इसके अलावा न्यू जलपाईगुड़ी से नागरकोइल और तिरुचिरापल्ली के बीच भी नई एक्सप्रेस ट्रेनों का संचालन शुरू होगा।
- सूत्रों के अनुसार, बनारस से सियालदह के बीच एक नई सुपरफास्ट अमृत भारत ट्रेन भी शुरू की जा सकती है, जिसका ठहराव केवल छह प्रमुख स्टेशनों पर होगा। यह ट्रेन सप्ताह में तीन दिन चलेगी।
- पनवेल से अलीपुरदुआर के बीच चलने वाली अमृत भारत एक्सप्रेस महाराष्ट्र को बिहार, पूर्वोत्तर और पश्चिम बंगाल से जोड़ेगी, जिससे व्यापार और रोजगार को भी बढ़ावा मिलेगा।
पहली स्लीपर वंदे भारत ट्रेन कोलकाता से गुवाहाटी तक चलेगी
रेल मंत्री ने बताया कि गुवाहाटी-कोलकाता रूट पर हवाई यात्रा का किराया आमतौर पर 6,000 से 8,000 रुपये तक होता है। वंदे भारत स्लीपर में हावड़ा से गुवाहाटी तक थर्ड एसी का किराया मात्र करीब 2,300 रुपये रखा गया है। इससे यात्रियों को किफायती और आरामदायक सफर का विकल्प मिलेगा।
PM Modi वर्चुअल तरीके से करेंगे एक ट्रेन का उद्घाटन
दो नयी अमृत भारत ट्रेन: पनवेल-अलीपुरदुआर अमृत भारत एक्सप्रेस (11031/11032), बनारस-सियालदह अमृत भारत एक्सप्रेस (22588/22587) शुरू होगी। इसके अलावा, प्रधानमंत्री मोदी के 18 जनवरी को श्रीरामपुर आने की संभावना है, जहां वे एक सरकारी और एक भाजपा कार्यक्रम में शामिल होंगे। इसी दिन वर्चुअल माध्यम से जयरामबाटी तक ट्रेन परिचालन का उद्घाटन भी किया जा सकता है।
इन नयी ट्रेनों का किया जा सकता है उद्घाटन
16107/16108 ताम्बरम से सांतरागाछी, 16597/16598- सर मोक्षगुंडम विश्वेश्वरैया टर्मिनल बेंगलुरु से अलीपुरदुआर जंक्शन, 16523/16524- सर मोक्षगुंडम विश्वेश्वरैया टर्मिनल बेंगलुरु से बालुरघाट, 16223/16224- सर मोक्षगुंडम विश्वेश्वरैया टर्मिनल बेंगलुरु से राधिकापुर, 20603/20604- न्यू जलपाईगुड़ी से नागरकोइल, 20609/20610- न्यू जलपाईगुड़ी से तिरुचिरापल्ली।












Click it and Unblock the Notifications