बंगाल फैक्ट्री विस्फोट मामला: NIA ने दायर की चार्जशीट, 2 नाम शामिल

पश्चिम बंगाल के बांकुड़ा में फैक्ट्री के अंदर हुए विस्फोट मामले में राष्ट्रीय जांच एजेंसी (NIA) ने चार्जशीट दायर कर दी है। केंद्रीय जांच एजेंसी ने आरोप पत्र में दो लोगों को आरोपी बनाया है। केस में तीसरे आरोपी की मौत के चलते उसका नाम हटा दिया गया है।

राष्ट्रीय जांच एजेंसी (एनआईए) ने सोमवार (2 दिसंबर) को पश्चिम बंगाल के बांकुरा इलाके में विस्फोटकों के अवैध परिवहन के दौरान विस्फोट से संबंधित एक मामले में दो आरोपियों के खिलाफ आरोप पत्र दायर किया। बीएनएस और ईएस अधिनियम के तहत जांच एजेंसी ने कोलकाता में एनआईए विशेष अदालत, के समक्ष आरोप पत्र दायर किया गया है।

West Bengal NIA files charge sheet

मामले में जबकि तीसरे आरोपी की मौत के कारण उसके खिलाफ आरोप हटा दिए गए हैं। बता दें कि एनआईए ने आरोपियों की पहचान जॉयदेब मंडल उर्फ ​​​​बबलू मंडल, धनंजय गोराई और करीमुल खान के रूप में की की थी। जिसमें जॉयदेब मंडल उर्फ ​​​​बबलू मंडल विस्फोट में मृत्यु हो गई, जिसके चलते उनके खिलाफ आरोप हटा दिए गए।

बता दें कि घटना में आठ लोग घायल हो गए थे। स्थानीय लोगों के मुताबिक, विस्फोट इतना जोरदार था कि इसकी आवाज काफी दूर तक सुनाई दी। घटना जुलाई महीने की है। प्राथमिक जांच में ये सामने आया कि बारजोरा में स्पंज आयरन बनाने वाली फैक्ट्री में बिजली के ट्रांसफार्मर में विस्फोट के के बाद आग लग गई थी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+