बंगाल चुनाव: गडकरी बोले- बंगाल भुखमरी, गरीबी से पीड़ित है यहां डबल इंजन सरकार बनी तो जबरदस्त विकास लाएगी
कोलकाता। पश्चिम बंगाल में चुनावी दंगल चरम पर है। पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव से पहले भाजपा और टीएमसी के बीच आरोप-प्रत्यारोप का दौर जारी है। भाजपा टीएमसी प्रमुख ममता बनर्जी से बंगाल की सत्ता हथियाने के लिए पूरा जोर लगा रही है। वहीं सोमवार को केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी ने बंगाल चुनाव प्रचार के दौरान ममता सरकार पर बड़ा आरोप लगाया।

Recommended Video
नितिन गडकरी ने ममता बनर्जी सरकार को आड़े हाथों लेते हुए कहा कि ये पार्टिया गरीबी उन्मूलन की झूठी उम्मीदें देते रहे लेकिन आज भी बंगाल भुखमरी और गरीबी से पीड़ित है। बंगाल के लोग बदलाव की तलाश में हैं। कांग्रेस, सीपीएम और ममता बनर्जी को मौका देने के बाद भी उनकी उम्मीदों को कम कर दिया गया।
केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी ने कहा हम बंगाल में 1 लाख करोड़ की सड़क परियोजना लाएंगे। अगर हमें भूमि अधिग्रहण और वन पर्यावरण मंजूरी मिल जाती, तो हम आज भी कर सकते थे। उन्होंने कहा हम तैयार हैं लेकिन दुर्भाग्य से, हम बाधाओं का सामना कर रहे हैं। गडकरी ने कहा अगर केंद्र और प्रदेश दोनों स्तर पर एक ही पार्टी होगी तो हम बंगाल का चेहरा बदल देंगे। गडकरी ने कहा बंगाल के लोग बदलाव चाहते हैं। वे बंगाल में विकास की उम्मीद करते हैं जैसा कि पीएम मोदी के नेतृत्व में भाजपा सरकार ने किया है। जब केंद्र और राज्य में भाजपा की सरकार होगी, तो डबल इंजन सरकार बंगाल में जबरदस्त विकास लाएगी।












Click it and Unblock the Notifications