बंगाल: स्पीकर से बातचीत के बाद स्वीकार हुआ शुभेंदु अधिकारी का इस्तीफा, राज्यपाल से भी मिले
West Bengal Election 2021: पश्चिम बंगाल में अगले साल विधानसभा के चुनाव हैं, जिस वजह से वहां पर जोड़-तोड़ की राजनीति जारी है। हाल ही में टीएमसी के दिग्गज नेता शुभेंदु अधिकारी (Suvendu Adhikari) ने बगावत कर दी। साथ ही पार्टी समेत विधानसभा की सदस्यता से भी इस्तीफा दे दिया था। जिसको विधानसभा अध्यक्ष ने पहले तो अस्वीकार किया, लेकिन सोमवार को उन्होंने उसे स्वीकार कर लिया। वहीं दो दिन पहले जब अमित शाह बंगाल के दौरे पर थे, तो शुभेंदु ने उनकी मौजूदगी में अपने समर्थकों के साथ बीजेपी का दामन थाम लिया था।

पश्चिम बंगाल विधानसभा अध्यक्ष बिमन बनर्जी (Speaker Biman Banerjee) ने कहा कि आज शुभेंदु मेरे सामने उपस्थित हुए थे। इस दौरान उन्होंने बताया कि बिनी किसी के प्रभाव या दबाव में आए हुए उन्होंने इस्तीफा दिया है। इस वजह से मुझे संतोष है कि उनका इस्तीफा स्वैच्छिक और वास्तविक है, ऐसे में उन्होंने इस्तीफा स्वीकार कर लिया है। इससे पहले विधानसभा अध्यक्ष ने उनके इस्तीफे का फार्मेट ही गलत बताया था। साथ ही उन्हें खुद के सामने पेश होने के लिए कहा था।
वहीं विधानसभा अध्यक्ष से मुलाकात के बाद शुभेंदु अधिकारी ने कहा कि स्पीकर ने मुझसे पूछा कि क्या मैंने अपनी स्वतंत्र इच्छा का प्रयोग करके इस्तीफे का मसौदा तैयार किया है। क्या मेरे ऊपर कोई दबाव तो नहीं। जिस पर उन्होंने कहा कि वो अपने विवेक के आधार पर बिना किसी के प्रभाव के इस्तीफा दे रहे हैं। जिसके बाद स्पीकार ने उन्हें बताया कि उन्होंने इस्तीफा स्वीकार कर लिया है। वहीं विधानसभा अध्यक्ष से मुलाकात के बाद शुभेंदु राजभवन पहुंचे और राज्यपाल जगदीप धनखड़ (Governor Jagdeep Dhankhar) से मुलाकात की।












Click it and Unblock the Notifications