ममता के 'खेला होबे' वाले बयान पर बीजेपी का पलटवार, कहा- निष्पक्ष चुनाव नहीं होने देना चाहती TMC

नई दिल्ली: बंगाल में वोटिंग की उल्टी गिनती शुरू हो गई है। एक ओर ममता बनर्जी टीएमसी के साथ अपनी सत्ता बचाने में जुटी हैं, तो वहीं दूसरी ओर बिहार की जीत से उत्साहित बीजेपी को इस बार अच्छी सीटों के साथ सत्ता में आने की उम्मीद है। हाल ही में सीएम ममता ने हुबली में एक रैली की थी। उस दौरान उन्होंने कहा था कि 'खेला होबे' यानी खेल होगा। जिस पर अब बीजेपी ने पलटवार किया है।

Recommended Video

    West Bengal Election 2021: Bengal BJP chief Dilip Ghosh बोले- 2021 में TMC साफ | वनइंडिया हिंदी
    बीजेपी

    बीजेपी महासचिव कैलाश विजयवर्गीय के मुताबिक हुबली में ममता बनर्जी ने कहा कि हम तो खेला करेंगे, खेला क्या होता है मतलब पोलिंग बूथ पर कब्जा, मतदाताओं को डराना, निष्पक्ष चुनाव न होना। ये सब खेला करने की कोशिश TMC करना चाहती है और इसी बात को ध्यान में रखते हुए हमने सारी जानकारियों से चुनाव आयोग को अवगत कराया। उन्होंने आगे कहा कि एक षड्यंत्र करते हुए 128 नगर पालिका और नगर निगम में TMC के नेताओं को प्रशासक नियुक्त कर दिया, संविधान में ऐसा कोई प्रावधान नहीं है। उन्होंने राजनीतिक कार्यकर्ताओं को प्रशासक बनाकर सारी नगरपालिकाओं को अपने अंडर ले रखा है। इससे लगभग 2 करोड़ लोग प्रभावित होंगे।

    TMC विधायक ने भी कही खेल की बात
    वहीं एक रैली को संबोधित करते हुए टीएमसी विधायक हमीदुल रहमान ने कहा कि हमारे पूर्वजों ने कहा था कि जिसका नमक खाते हैं, उसे धोखा नहीं देते। चुनाव के बाद हम गद्दारों से मिलेंगे और उनके साथ खेल होगा। हम दोबारा से ममता दीदी को सीएम के रूप में देखना चाहते हैं। उन्होंने आगे कहा कि इस महागठबंधन (कांग्रेस, लेफ्ट) को वोट देना, भाजपा को रास्ता देने के समान है। हमीदुल के इस बयान के खिलाफ भी बीजेपी ने चुनाव आयोग में शिकायत की है।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+