Bengal Election 2026: इस बार TMC छोड़ बीजेपी का झंडा थाम सकती हैं फेमस एक्ट्रेस नुसरत जहां, मिल रहे नए संकेत!
Bengal Election 2026 Nusrat Jahan: अभिनेत्री और तृणमूल कांग्रेस (TMC) की पूर्व सांसद नुसरत जहां फिर चर्चा में हैं। उनके पार्टनर और अभिनेता यश दासगुप्ता को लेकर आगामी विधानसभा चुनाव से पहले कयासों का दौर शुरू हो गया है। यश दासगुप्ता बीजेपी के टिकट पर चुनाव लड़ चुके हैं, जबकि नुसरत टीएमसी से सांसद रही हैं। इस बार इस कपल की चुनाव में क्या भूमिका रहती है, यह देखना दिलचस्प होगा। दोनों फिलहाल अपने फिल्मी करियर में बिजी हैं, लेकिन राजनीति से पूरी तरह दूर होने का ऐलान नहीं किया है।
यश दासगुप्ता इससे पहले भारतीय जनता पार्टी (BJP) के टिकट पर चंडीतल्ला से विधानसभा चुनाव लड़ चुके हैं। हालांकि, उन्हें उस चुनाव में जीत नहीं मिली थी, लेकिन उनकी उम्मीदवारी ने काफी सुर्खियां बटोरी थीं। अब जैसे-जैसे बंगाल विधानसभा चुनाव नजदीक आ रहे हैं, यह सवाल फिर उठने लगा है कि क्या बीजेपी एक बार फिर यश दासगुप्ता पर भरोसा जताएगी।

Bengal Election 2026: यश और नुसरत के सियासी भविष्य का फैसला
अगर यश को दोबारा बीजेपी से टिकट मिलता है, तो यह देखना दिलचस्प होगा कि क्या नुसरत जहां उनके लिए प्रचार करती नजर आएंगी। नुसरत न सिर्फ एक लोकप्रिय अभिनेत्री हैं, बल्कि टीएमसी की सांसद भी रह चुकी हैं। ऐसे में बीजेपी उम्मीदवार के लिए उनका प्रचार करना सियासी रूप से बेहद संवेदनशील मामला बन सकता है। 2024 लोकसभा चुनाव में उन्हें टिकट नहीं मिला था, लेकिन उन्होंने कहा था कि पार्टी के लिए सक्रिय कार्यकर्ता के तौर पर काम करती रहेंगी। अगर यश चुनाव लड़ते हैं, तो यह देखना दिलचस्प होगा कि नुसरत उनके लिए प्रचार करती हैं या नहीं।
Nusrat Jahan का भी हो सकता है सियासी कमबैक
राजनीतिक गलियारों में यह चर्चा भी जोरों पर है कि नुसरत जहां को टीएमसी किसी विधानसभा सीट से चुनावी मैदान में उतार सकती है। अगर ऐसा होता है, तो सियासी तस्वीर पूरी तरह बदल जाएगा। इस स्थिति में बड़ा सवाल यह होगा कि क्या यश दासगुप्ता बीजेपी छोड़कर टीएमसी के लिए प्रचार करेंगे? या फिर दोनों अलग-अलग राजनीतिक राहों पर चलते नजर आएंगे।
नुसरत जहां पहले ही तृणमूल कांग्रेस की स्टार प्रचारकों में शामिल रही हैं और ममता बनर्जी के साथ कई मंचों पर दिखाई देती रही हैं। वहीं यश दासगुप्ता की पहचान अब भी एक अभिनेता के तौर पर ज्यादा मजबूत मानी जाती है। राजनीति में उनकी दिलचस्पी से इनकार नहीं किया जा सकता।
Bengal Election 2026 रहने वाला है रोमांचक
बंगाल की राजनीति में जहां हर चुनाव हाई-वोल्टेज ड्रामा लेकर आता है, वहीं नुसरत और यश से जुड़ा यह सियासी समीकरण भी वोटरों और पार्टियों-दोनों की नजर में खास बन गया है। आने वाले दिनों में यह साफ होगा कि दोनों की राजनीतिक दिशा एक होगी या अलग-अलग।












Click it and Unblock the Notifications