बंगाल CID करेगी 'झारखंड कैश कांड' की जांच, कांग्रेस विधायक ने कहा- 10 करोड़ का था ऑफर

नई दिल्ली, 31 जुलाई: बंगाल पुलिस ने हावड़ा में भारी मात्रा में कैश के साथ 5 लोगों को गिरफ्तार किया है, जिसमें झारखंड के तीन विधायक इरफान अंसारी, राजेश कच्छप और नमन विक्सल कोंगाड़ी शामिल हैं। उन्हें रविवार को कोर्ट में पेश किया गया। जहां हावड़ा जिला अदालत ने तीन विधायकों को 10 दिन के पुलिस रिमांड पर भेजने का निर्देश दिया है। इसके अलावा बंगाल सरकार ने इस मामले की जांच अब सीआईडी को सौंप दी। वहीं दूसरी ओर पूरे मामले में कांग्रेस ने अपना पल्ला झाड़ते हुए तीनों विधायकों को सस्पेंड कर दिया। कांग्रेस का आरोप है कि वो तीनों बीजेपी के साथ मिलकर झारखंड सरकार को गिराने की साजिश रच रहे थे।

Jharkhand

Recommended Video

    Action On Jharkhand Congress MLA's: कांग्रेस के 3 MLS पर कैसा कड़ा एक्शन | वनइंडिया हिंदी *Politics

    वहीं कांग्रेस विधायक कुमार जयमंगल सिंह उर्फ अनूप सिंह ने रांची के अरगोड़ा थाने में रिपोर्ट दर्ज करवाई है। उन्होंने कहा कि बीजेपी के नेता कांग्रेस विधायकों को ट्रैप करने की कोशिश कर रहे हैं। साथ ही सरकार गिराने के बदले एक विधायक को 10 करोड़ का ऑफर मिला है। बंगाल में जो तीनों विधायक गिरफ्तार हुए हैं, उन्होंने उनसे संपर्क किया था और कोलकाता आने को कहा। इसके अलावा वो बीजेपी की सरकार बनने पर मंत्री पद का भी ऑफर दे रहे थे। विधायक ने आगे कहा कि कोलकाता से उनका गुवाहाटी जाने का प्लान था। वहां पर असम के सीएम हिमंत बिस्वा सरमा उनसे मुलाकात करते।

    असम सीएम ने दी सफाई
    वहीं जयमंगल सिंह के आरोप पर असम सीएम ने कहा कि कांग्रेस के शीर्ष पदाधिकारी भी मुझसे संपर्क करते हैं। हम राजनीति के बारे में बात नहीं करते। मैंने कांग्रेस में 22 साल बिताए इस वजह से वहां के नेता संपर्क में रहते हैं। मुझे नहीं पता कि इस पर प्राथमिकी क्यों दर्ज की गई है?

    नेशनल हाईवे 16 पर मिले थे विधायक
    बंगाल पुलिस के मुताबिक उनको खुफिया सूचना मिली थी कि कुछ लोग भारी मात्रा में नगदी लेकर जा रहे हैं। जिस पर हावड़ा पुलिस ने पांचला पुलिस थाना क्षेत्र के रानीहाती में नेशनल हाईवे-16 पर एक गाड़ी को रोका। जिसमें कांग्रेस विधायक इरफान अंसारी, राजेश कच्चाप और नमन बिक्सल कोंगरी सवार थे। जब उसकी तलाशी ली गई तो भारी मात्रा में नगदी बरामद हुई।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+