कर्नाटक: श्री राम सेना के बेलागवी जिलाध्यक्ष पर हुई फायरिंग, बाल-बाल बची जान, ड्राइवर भी घायल

कर्नाटक बेलगावी फायरिंग: श्रीराम सेना के जिलाध्यक्ष रवि कोकिताकेरा पर फायरिंग करने वाले की फिलहाल पहचान नहीं हो पाई है। पुलिस ने केस दर्ज कर जांच शुरू की है।

ravi kokitakera

Belagavi (Karnataka) Sri Ram Sena: कर्नाटक के बेलागवी जिले में श्री राम सेना के जिलाध्यक्ष और उनके ड्राइवर हिंदलगा गांव इलाके में गोलीबारी की घटना में घायल हो गए हैं। पुलिस ने रविवार को बताया कि श्रीराम सेना के जिलाध्यक्ष रवि कोकिताकेरा को किसी अज्ञात व्यक्ति ने गोली मारी, जिसमें वह बाल-बाल बच गए। रवि कोकिताकेरा के साथ-साथ उनका ड्राइवर भी घायल हो गया है। फिलहाल दोनों को अस्पताल में भर्ती करवाया गया है।

फायरिंग की घटना बेलगावी के हिंदलगा गांव के पास हुई। अधिकारियों ने बताया कि अज्ञात लोगों ने गोलियां चलाईं और इस घटना में उनका ड्राइवर भी घायल हो गया। दोनों को नजदीकी अस्पताल ले जाया गया और वहां भर्ती कराया गया। वे खतरे से बाहर हैं।

Recommended Video

    Tawang Border पर India-China Army के बीच झड़प, कई Soldiers घायल | वनइंडिया हिंदी

    पुलिस ने कहा कि बेलगावी ग्रामीण पुलिस थाने में मामला दर्ज कर लिया गया है और आरोपियों की पहचान करने और उन्हें पकड़ने के लिए जांच शुरू कर दी गई है।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+