'हिंसक होना हारने की निशानी है', केजरीवाल पर हमले को लेकर भड़के सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव
Arvind Kejriwal Attack: दिल्ली के विकासपुरी में अरविंद केजरीवाल पर हमले की कोशिश ने देश के सियासी माहौल को गरमा दिया है। घटना के दौरान पूर्व मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल पदयात्रा कर रहे थे। इसी दौरान कुछ लोगों ने उन पर हमला करने की कोशिश की। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष और सांसद अखिलेश यादव ने इस घटना की कड़ी निंदा की है।
अखिलेश यादव ने केजरीवाल पर हुए हमले को लेकर भारतीय जनता पार्टी (BJP) पर निशाना साधा है। उन्होंने इसे एक साजिश करार दिया है। साथ ही लिखा- दिल्ली में पदयात्रा के दौरान श्री अरविंद केजरीवाल जी पर हमले का समाचार निंदनीय भी है और चिंतनीय भी। ये हमला किसने करवाया होगा, कहने की आवश्यकता नहीं। सब जानते हैं कि भारत की राजनीति में हिंसा और नफ़रत किसकी राजनीति के सिद्धांत रहे हैं। हिंसक होना हारने की निशानी है।

बता दें कि अरविंद केजरीवाल के साथ हुई इस घटना के बाद से आम आदमी पार्टी के नेता बीजेपी पर हमलावर हैं। दिल्ली की सीएम आतिशी, सांसद संजय सिंह, संदीप पाठक और सभी आप नेताओं ने बीजेपी को इस घटना के लिए सीधे तौर पर जिम्मेदार ठहराया है।












Click it and Unblock the Notifications