Begusarai Lok Sabha: सांसद की छवि कैसी, पार्टी के भीतर कितना विरोध, कैसै हैं समीकरण, जानिए क्या है माहौल

Begusarai Lok Sabha Ground Report: बिहार में आगामी चुनाव को लेकर सियासी पारा चढ़ा हुआ है। NDA और INDIA के बीच सियासी दांव पेंच जारी है। लोकसभा चुनाव 2024 को लेकर प्रदेश की लोकसभा सीटों पर क्या समीकरण बन रहे हैं, यह जानने के लिए वन इंडिया हिंदी की टीम ग्राउंड रिपोर्ट जानने बेगूसराय लोकसभा सीट पहुंची। इस दौरान विभिन्न संगठनों के सदस्यों और आम लोगों से बातचीत की।

बिहार में लोकसभा चुनाव के माहौल को जानने के लिए वन इंडिया हिंदी के वरिष्ट संवाददाता इंज़माम वहीदी ने लोगों से कई सवाल पूछे। इसके बात जो तस्वीर निकल कर आई वह चौंकाने वाली थी। स्थानीय सांसद गिरिराज से तो लोग नाराज़ थे ही, वहीं भाजपा और उनके सहयोगी दलों के लोग भी ख़फ़ा दिखे।

Begusarai Lok Sabha: BJP leader proest against MP giriraj singh, kya mahaul hai bihar news hindi

स्थानीय लोगों से सवाल क्या गया कि सांसद की छवि कैसी है, इस पर लोगों ने कहा कि वह कमीशनखोरी करते हैं। हर काम के लिए उनका कमीशन सेट है, इसी वजह से क्षेत्र का विकास नहीं हुआ है। सिर्फ़ उनका विकास हुआ है।

Recommended Video

    Begusarai Lok Sabha: 'जानवर को वोट दे देंगे लेकिन गिरिराज को नहीं, कट सकता है टिकट', क्या माहौल है?

    भाजपा नेता राजीव चौधरी ने कहा कि अगर भाजपा इस बार गिरिराज सिंह को टिकट देती है, तो यह दुर्भाग्यपूर्ण होगा। गिरिराज सिंह को बेगूसराय क्या, देश के किसी भी लोकसभा क्षेत्र से टिकट नहीं मिलना चाहिए। इन्होंने ऐसा बुरा हाल कर दिया है कि, इसकी वजह से दूसरे प्रत्याशी जो मौदान में उतरेंगे, उन्हें भी परेशानी होगी।

    लोकसभा क्षेत्र में लोगों की प्रमुख समस्या, पुल, सड़क, स्वास्थ्य, शिक्षा, उद्योग और युवाओं के रोज़गार पर सांसद गिरिराज सिंह ने कोई काम नहीं किया है। हिंदू-मुस्लिम करने के अलावा ऐसा कोई कार्य नहीं किया जिसकी वजह से बेगूसराय में लोग उनका नाम ले। इस बार किसी भी हाल में भाजपा से गिरिराज सिंह को टिकट नहीं मिलना चाहिए।

    जातीय आधारित गणना होने के बाद भी बेगूसराय सीट भूमिहार समुदाय को ही विनिंग फैक्टर के तौर पर देखा जा रहा है। स्थानीय लोगों से बातचीत के दौरान यह बात निकल कर आई कि भाजपा की तरफ़ से राकेश सिन्हा को उम्मीदवार बनाया जाये तो बेहतर होगा। लेकिन गिरिराज सिंह ने जो पार्टी की छवि बना दी है, इससे इंडिया गठबंधन के उम्मीदवार को फायदा पहुंचने के आसार हैं।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+