वोटिंग से पहले केजरीवाल बोले-BJP की साजिश फेल, पवित्र शक्तियां हमारे साथ

नई दिल्ली। दिल्ली में विधानसभा चुनावों के लिए कल वोट डाले जाने हैं। गुरुवार को प्रचार थमने के बाद चुनाव मैदान में डटे राजनीतिक दलों के नेता एक-दूसरे पर मतदाताओं को अलग-अलग तरीके से प्रभावित करने के आरोप लगा रहे हैं। उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया के ओएसडी की रिश्वत लेने के आरोप में हुए गिरफ्तारी के बाद बीजेपी आप पर हमलावर हो गई है। इन आरोपों के जवाब देते हुए शुक्रवार को केजरीवाल ने कहा कि, बीजेपी जितने भी षडयंत्र कर रही है, वो सभी फेल हो रहे हैं। आप भरोसा रखें, पवित्र शक्तियां आपके साथ हैं।

 Before voting Arvind Kejriwal says Trust God, holy powers be with you

मतदान से पहले आम आदमी के उपर लगाए जा रहे आरोपों पर प्रतिक्रिया देते हुए सीएम अरविंद केजरीवाल ने कहा कि, मुझे कई लोगों के फ़ोन आ रहे हैं कि वो लोग पैसा बांटेंगे, षड्यंत्र करेंगे। मेरी सबसे अपील है-सत्य आपके साथ है। आपने 5 साल पुण्य कमाए, दुआयें और आशीर्वाद कमाया। पिछले कुछ दिनों में इन्होंने कितने षड्यंत्र किए। सब फेल हो गए ना? प्रभु पर भरोसा रखो। सभी पवित्र शक्तियाँ आपके साथ हैं।

गौरतलब है कि भारतीय जनता पार्टी की ओर से लगातार आरोप लगाया जा रहा है कि ओएसडी सिर्फ एक मोहरा है। रिश्वत का असली पैसा 'ऊपर' तक जा रहा है। दिल्ली के सभी सांसद, कई केंद्रीय मंत्री और भाजपा नेता लगातार ट्विटर के जरिए आम आदमी पार्टी, मनीष सिसोदिया को निशाना बनाए हुए है। इससे पहले भी सीएम केजरीवाल ने अपने आम आदमी पार्टी के कार्यकर्ताओं से कहा था कि वे भरोसा रखें कि सरकार के काम के आधार पर ही दिल्ली के लोग एक बार फिर उन्हें वोट देंगे।

अरविंद केजरीवाल ने कहा कि, गुरुवार को केजरीवाल ने ट्वीट कर आम आदमी पार्टी के कार्यकर्ताओं से कहा था कि उन्होंने अपने चुनाव अभियान से दिल्लीवासियों का दिल जीत लिया है। केजरीवाल ने ट्वीट किया था, 'प्रचार का समय खत्म हो गया। मुझे आम आदमी पार्टी के हर कार्यकर्ता और समर्थक पर गर्व है जिन्होंने एक आदर्श चुनाव अभियान चला कर लोगों का दिल जीत लिया। सच्चाई के रास्ते पर निष्काम कर्म करनेवालों का भगवान हमेशा साथ देते हैं। मेरा पूरा भरोसा है कि 8 फरवरी को लोग काम पर ही वोट देंगे।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+