मतदान से पहले प्रियंका गांधी ने किया वादा- कांग्रेस तेलंगाना के लोगों से की गई गारंटी पूरी करेगी

Telangana Assembly Elections 2023: तेलंगाना की 119 सदस्यीय विधानसभा के लिए 30 नवंबर को मतदान होना है। तेलंगाना राज्‍य के गठन के बाद से लगातार दो बार से के चंद्रशेखर राव की बीआरएस पार्टी चुनाव जीत कर सत्‍ता पर काबिज रही है। इस बार के चुनाव में बीआरएस से सत्‍ता हथियाने के लिए कांग्रेस पार्टी पूरा जोर लगा रही है। तेलंगाना चुनाव में प्रचार करने के लिए कांग्रेस नेता राहुल गांधी, प्रियंका गांधी यही डेरा जमाए हुए हैं।

priyanka gandhi in telangana

कर्नाटक में अपनी पांच गारंटियों के दम पर सत्‍ता पर काबिज हुई कांग्रेस पार्टी ने इन्‍हीं गारंटियों का दाव पड़ोसी राज्‍य तेलंगाना में भी चला है। उसने तेलंगाना के लोगों को छह गारंटियों का वादा करते हुए समाज के सभी वर्गों को साधने की कोशिश की है। कांग्रेस अपनी छह गारंटियों के चलते इस चुनाव में अपनी जीत को लेकर आश्वस्‍त नजर आ रही है।

तेलंगाना विधानसभा चुनाव से ठीक एक दिन पहले कांग्रेस पार्टी की महासचिव प्रियंका गांधी ने बुधवार को पार्टी के वादे को दोहराते हुए कहा कांग्रेस ने जो तेलंगाना के लोगों से वादा किया है उन गारंटियों को पूरा करेगी। प्रियंका गांधी ने महिला शक्ति की सराहना करते हुए ये बात कही।

एक्स पर एक पोस्ट में प्रियंका गांधी ने कहा

महिलाएं जब कोई संकल्प लेती हैं तो उसे पूरा करके ही दम लेती हैं। हम तेलंगाना आएंगे और गारंटी पूरी करेंगे। हम जनता के साथ सच्चाई, ईमानदारी और नेकी के रास्ते पर चलकर इतिहास रचेंगे।

प्रियंका गांधी ने अपनी पोस्‍ट के साथ 38 सेकेंड का एक वीडियो भी अटैच किया हैं जिसमें वो कहती हुई सुनाई दे रही हैं

वीडियो में प्रियंका गांधी ने कहा कि एक मां के तौर पर सोनिया गांधी ने उनसे कहा कि लोगों से किए गए वादों का सम्मान किया जाना चाहिए। उन्होंने कहा मैंने उनसे कहा कि पार्टी के सभी नेताओं ने राज्य में लोगों से की गई गारंटी को पूरा करने का संकल्प लिया है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+