जामा मस्जिद और लाल किले के साथ हुई नवाज शरीफ के दिन की शुरुआत

Nawaz Sharif-Modi
नई दिल्ली। सोमवार को नरेंद्र मोदी का शपथ ग्रहण समारोह में शिरकत करने के बाद पाक प्रधानमंत्री नवाज शरीफ ने मंगलवार को जामा मस्जिद में इबादत की और साथ ही लाल किला भी घूमने गए।

शरीफ थोड़ी ही देर में पाक भारत के नए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से भी मुलाकात करेंगे।

नवाज शरीफ करीब आधे घंटे तक जामा मस्जिद में रहे और इसके साथ ही उन्‍होंने इससे जुड़ी तमाम रोचक जानकारियां भी यहां के शाही इमाम से हासिल कीं।

जामा मस्जिद के शाही इमाम सैयद अहमद बुखारी ने नवाज शरीफ के मस्जिद दौरे के बारे में बताया कि वह भारत और पाकिस्तान के बीच बेहतर संबंध बनाना चाहते हैं। बुखारी के मुताबिक पाक पीएम ने उनसे कहा कि वह शांति का संदेश लेकर भारत आए हैं और इस देश के साथ अपने रिश्‍ते मजबूत करना चाहते हैं।

नवाज की मानें तो मोदी के साथ बाचतीत को लेकर उनका कोई विशेष एजेंडा नहीं है। नवाज शरीफ के अलावा पाक के सुरक्षा व विदेशी मामलों के सलाहकार सरताज अजीज और विदेश मंत्री एजाज चौधरी ने भी जामा मस्जिद को दौरा किया।

बुखारी की दी हुई जानकारी के मुताबिक नवाज शरीफ ने उनसे कहा कि उन्‍हें ऐसा लग रहा है कि जैसे वह पाकिस्तान में हैं। नवाज की मानें तो जामा मस्जिद और पाकिस्तान के जामा मस्जिद में कोई अंतर नहीं है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+