निक जोनस से पहले 6 स्टार्स को डेट कर चुकीं थी प्रियंका चोपड़ा, कई नाम चौंकाने वाले
मुंबई, 18 जुलाई: बॉलीवुड से लेकर हॉलीवुड तक अपनी एक्टिंग का जलवा बिखरने वाली 'देसी गर्ल' प्रियंका चोपड़ा आज (18 जुलाई) अपना 39वां बर्थ डे सेलिब्रेट कर रहीं हैं। प्रियंका बॉलीवुड की हॉट एक्ट्रेस में शुमार होती हैं। साल 2000 की मिस वर्ल्ड का खिताब हासिल कर बॉलीवुड में अपनी फिल्मों के जरिए छाने वालीं प्रियंका की जितनी प्रोफेशनल लाइफ सुर्खियों में रही हैं, उतनी ही उनकी लव लाइफ भी चर्चा में रहीं। 2004 में फिल्म 'एतराज' से फिल्मों में दस्तक देने वाली प्रियंका ने कभी पीछे मुड़कर नहीं देखा। साल 2018 में प्रियंका ने हॉलीवुड स्टार निक जोनस से शादी कर ली, लेकिन शादी से पहले उनके अफेयर की लिस्ट काफी लंबी थी।

सबसे पहले असीम मर्चेंट से जुड़ा नाम
बताया जाता है कि प्रियंका चोपड़ा का सबसे पहले असीम मर्चेंट से नाम जुड़ा था, रिपोर्ट्स की मानें तो प्रियंका ने अपने मॉडलिंग के शुरुआती दौर में कथित तौर पर असीम मर्चेंट को डेट करना शुरू किया था। हालांकि बॉलीवुड डेब्यू के बाद उन्होंने उनको छोड़ दिया। प्रियंका के एक्स मैनेजर प्रकाश जाजू के मुताबिक उनका असीम के साथ काफी लंबे वक्त तक यह अफेयर चला था। बताया यह भी जाता है कि असीम के साथ टॉक्सिक रिलेशनशिप के चलते प्रियंका को काफी कुछ सहना पड़ा था।

फिर अक्षय के साथ अफेयर की चर्चा
प्रियंका चोपड़ा ने साल 2004 में 'एतराज' से बॉलीवुड में डेब्यू किया था। इसके साथ ही कई फिल्मों में उन्होंने अक्षय कुमार के साथ रोमांस किया। दोनों ने कई हिट फिल्में भी दी। इस दौरान उनके लव अफेयर की खबरें उड़ने लगी, जिसके बाद अक्षय की पत्नी ट्विंकल को जब इसकी भनक लगी तो, उन्होंने अक्षय को प्रियंका के साथ काम करने से साफ मना कर दिया। बता दें कि 2005 में आई फिल्म 'वक्त' के बाद दोनों ने कभी साथ स्क्रीन शेयर नहीं की।

इस लिस्ट में शाहरुख खान भी शामिल
बहुत कम लोगों को मालूम होगा कि कभी शाहरुख खान के साथ ही प्रियंका चोपड़ा के लव अफेयर की खबरों ने सुर्खियां बटोरी थीं। बताया जाता है कि देसी गर्ल के प्यार में कभी किंग खान भी पागल हो गए थे। दोनों ने कई हिट फिल्मों में साथ किया। इस दौरान खबरे सामने आई थी कि 'डॉन' की शूटिंग के दौरान दोनों के बीच नजदिकियां बढ़ने लगी। हालांकि फिर बाद में गौरी खान ने इन खबरों पर विराम लगा दिया। कहा यह भी जाता है कि ट्विंकल की तरह गौरी ने भी प्रियंका के साथ काम करने के लिए नहीं शाहरुख को मना कर दिया था।

5 साल तक हरमन बावेजा को किया डेट
अक्षय और शाहरुख के बाद प्रियंका चोपड़ा का नाम फिल्ममेकर हैरी बावेजा के बेटे हरमन बावेजा के साथ भी जुड़ा। फिल्म 'लव स्टोरी 2050' और 'वॉट्स योर राशि' में प्रियंका चोपड़ा हरमन के साथ नजर आईं, हालांकि दोनों ही फिल्म बॉक्स ऑफिस पर बुरी तरह से फ्लॉप रही, लेकिन उनके रिलेशनशिप की खबरें बहुत तेजी से मार्केट में घूमने लगी। रिपोट्स की मानें तो दोनों ने एक दूसरे को करीब 5 साल तक डेट किया, लेकिन बाद दोनों के रास्ते अलग हो गए।

प्रियंका के घर पर मिले थे शाहिद कपूर
वहीं प्रियंका की इस लिस्ट में अगला नाम बॉलीवुड के स्मार्ट एक्टर शाहिद कपूर का है। साल 2009 में फिल्म 'कमीने' के बाद शाहिद कपूर और प्रियंका चोपड़ा के रोमांस की खबरों से बाजार गर्म हो गया था, लेकिन दोनों की तरफ की किसी ने कोई रिएक्शन नहीं दिया। लेकिन उनके रिलेशनशिप पर बड़ा खुलासा उस वक्त हुआ, जब एक दिन मॉर्निंग टाइम में इनकम टैक्स डिपार्टमेंट की एक टीम ने प्रियंका के घर की डोर बेल बजाई तो गेट शाहिद कपूर ने खोला था। इस खबर के साथ ही इंडस्ट्री में दोनों की अफेयर की खबर से सनसनी फैल गई।

हॉलीवुड स्टार टॉम हिडलस्टन से भी जुड़ा नाम
हालांकि बॉलीवुड के बाद प्रियंका चोपड़ा ने हॉलीवुड फिल्म इंडस्ट्री की ओर अपना रुख कर लिया। बताया जाता है कि इस दौरान हॉलीवुड स्टार टॉम हिडलस्टन के साथ भी प्रियंका की करीबियां बढ़ी थी। रिपोर्ट्स की मानें तो 2016 में एमी अवॉर्ड फंक्शन की आफ्टर पार्टी में टॉम प्रियंका के साथ खुलेआम फ्लर्ट करते देखे गए। बताया यह भी जाता है कि दोनों ने अपने फोन नंबर्स भी एक्सचेंज किए थे। हालांकि बाद में इस अफेयर की अफवाहों पर विराम भी लग गया था।

साल 2018 में निक जोनस से की शादी
प्रियंका चोपड़ा ने बॉलीवुड की तरह हॉलीवुड फिल्मों में भी अपना खूब जलवा बिखेरा। प्रियंका ने जब हॉलीवुड में अपनी शुरुआत की तो उनकी अमेरिकी सिंगर निक जोनस के साथ लव अफेयर की खबरें सामने आने लगी, जिसके बाद अपने अफेयर की खबरों की पुष्टि करते हुए साल 2018 में प्रियंका ने निक जोनस के साथ जोधपुर के उम्मेद भवन पैलेस में शाही अंदाज में सात फेरे लिए। शादी के बाद से ही प्रियंका अब अपने पति निक के साथ विदेश में रह रहीं हैं।












Click it and Unblock the Notifications