Get Updates
Get notified of breaking news, exclusive insights, and must-see stories!

लिएंडर पेस से पहले किम शर्मा किक्रेटर युवराज सिंह समेत इन सेलेब्स को कर चुकी हैं डेट

मुबंई, 17 जुलाई। मोहब्बतें फेम एक्ट्रेस किम शर्मा आए दिन अपनी तस्वीरों या अपने बॉयफ्रेंड की वजह से चर्चा में रहती हैं। गोवा में एक रेस्तरां द्वारा किम और लिएंडर पेस की एक-दूसरे के साथ क्वालिटी टाइम बिताने की कुछ तस्वीरें साझा करने के बाद टेनिस खिलाड़ी लिएंडर पेस के साथ उनके अफेयर की खबरें सामने आ रही हैं। किम के एक लेटेस्ट इंस्टाग्राम पोस्ट ने इस बात की गवाही दे रहे हैं कि दोनों के बीच अफेयर चल रहा है। मीडिया में ये रिपोर्ट्स आते ही सभी ने उनके पुराने कथित अफेयर्स के बारे में बात करना शुरू कर दिया क्‍योंकि पिछले कुछ वर्षों में, वह कई लोगों से जुड़ी जिनमें दो सेलेब्स और व्यवसायी। आज हम उन लोगों के बारे में बताने जा रहे हैं जिनको किम शर्मा ने वर्षों से डेट किया है।

kim

क्रिकेटर युवराज सिंह

क्रिकेटर युवराज सिंह के साथ किम शर्मा के कथित संबंधों ने कुछ समय पहले सभी का ध्‍यान खींचा था। जब उन्हें शहर के अंदर और बाहर एक साथ देखा गया था। वे थोड़े अंतराल के लिए एक साथ थे और जल्द ही अलग-अलग रास्ते अपना लिया।

कार्लोस मारिन
क्रिकेटर युवराज सिंह से अलग होने के तुरंत बाद, किम शर्मा ने खुल्‍लम खुल्‍ला स्पेनिश कलाकार कार्लोस मारिन को डेट करना शुरू कर दिया। जैसा कि मुंबई मिरर में खुलासा किया कि ये कलाकार मिलने आते थे। किम जब कार्लोस से मिली, जो कुछ ही क्षणों में उसके लिए अपने प्यार के बारे में निश्चित था। वे शादी करने वाले थे, जब वे अचाकन अलग-अलग हो गए, ऐसा क्‍यों हुआ इसका खुलासा नहीं हुआ।

बिजनेसमैन अली पुंजानी
कार्लोस से होने के बाद किम ने प्रशंसकों को चौंका दिया और मोम्बासा में एक निजी समारोह में केन्या स्थित भारतीय बिजनेसमैन अली पुंजानी से शादी कर ली। इसके बावजूद कि कुछ वर्षों तक जोड़े के लिए चीजें अविश्वसनीय लग रही थीं, दोनों के बीच कुछ ही समय में टकराव हुआ और दोनों 2017 में आधिकारिक रूप से अलग हो गए।

अर्जुन खन्ना
किम को फैशन अर्जुन खन्ना के साथ अलग-अलग मौकों और सार्वजनिक सामाजिक कार्यक्रमों में देखा गया था और दोनों को अपने व्यक्तिगत साथियों से शादी के दौरान डेटिंग करने की सूचना मिली थी। हालांकि उनका रिश्ता कुछ ही समय में खत्म हो गया।

लिएंडर पेस-किम शर्मा के अफेयर की खबरों पर एक्स-बॉयफ्रेंड हर्षवर्धन राणे ने दिया ये रिएक्‍श

हर्षवर्धन राणे

अली पुंजानी और अर्जुन से अलग होने के बाद, किम ने हर्षवर्धन राणे को डेट करना शुरू कर दिया और दोनों की तस्वीरें इंटरनेट पर वायरल हो गईं। सबको ये एक अद्भुत जोड़ी लगी लेकिन इससे पहले कि चीजें खुशी से आगे बढ़ें, वे कुछ आपसी मतभेद के कारण अलग हो गए। हर्षवर्धन जहां इस बारे में अक्सर गोपनीय तरीके से बात करते रहे हैं, वहीं किम ने इस पर सम्मानजनक चुप्पी साध रखी है।

https://hindi.oneindia.com/photos/janhvi-kapoor-sara-ali-khan-bold-look-after-gym-oi64785.html
More From
Prev
Next
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+