जगदीप धनखड़ के पहले ये दो उपराष्ट्रपति भी नहीं पूरा कर सके थे अपना कार्यकाल, क्या थी वजह?
Vice President Jagdeep Dhankhar resigned: भारत के उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ ने 21 जुलाई 2025 की शाम को अचानक अपने पद से इस्तीफा दे दिया। उन्होंने स्वास्थ्य समस्याओं और डॉक्टरों की सलाह का हवाला देते हुए यह निर्णय लिया।राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू को औपचारिक त्याग पत्र सौंपकर संविधान के अनुच्छेद 67 (ए) का हवाला देते हुए तत्काल प्रभाव से पदमुक्त होने की जानकारी दी।
जबकि भारत के उपराष्ट्रपति पद पद धनखड़ का कार्यकाल अभी दो साल बाकी था। धनखड़ ने अगस्त 2022 में उपराष्ट्रपति का पद संभाला था और राज्यसभा के सभापति के रूप में भी अपनी सेवाएं दे रहे थे। आइए जानते हैं जगदीप धनखड़ से पहले देश के कौन से वो उपराष्ट्रपति जो अपना कार्यकाल नहीं पूरा कर पाए थे।

जगदीप धनखड़ ने 2022 में उपराष्ट्रपति पद संभाला था
जगदीप धनखड़ ने 11 अगस्त 2022 को भारत के 14वें उपराष्ट्रपति के रूप में शपथ ली थी। 6 अगस्त, 2022 को हुए उपराष्ट्रपति चुनाव में उन्होंने विपक्षी उम्मीदवार मार्गरेट अल्वा को हराया था। जगदीप धनखड़ को कुल 725 में से 528 वोट मिले थे, जबकि मार्गरेट अल्वा को 182 वोट मिले थे। उपराष्ट्रपति बनने से पहले वे पश्चिम बंगाल के राज्यपाल थे।
पहले ये दो उपराष्ट्रपति भी कार्यकाल नहीं पूरा कर पाए थे
जगदीप धनखड़ से पहले दो और उपराष्ट्रपति भी अपना कार्यकाल पूरा नहीं कर पाए थे। कृष्ण कांत ने 21 अगस्त, 1997 को उपराष्ट्रपति पद की शपथ ली थी, लेकिन 27 जुलाई, 2002 को कार्यकाल के दौरान ही उनका निधन हो गया था।
इसके अलावा वराहगिरि वेंकट गिरि (वी.वी. गिरि) ने 1969 में राष्ट्रपति पद का चुनाव लड़ने के लिए उपराष्ट्रपति के पद से इस्तीफा दे दिया था।
उपराष्ट्रपति पद से इस्तीफा देते हुए क्या बोले- जगदीप धनखड़
अपने कार्यकाल को याद करते हुए धनखड़ ने संसद सदस्यों के प्रति आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि उन्हें जो स्नेह और विश्वास मिला, वह हमेशा उनकी यादों में रहेगा। उन्होंने अपने कार्यकाल को सीखने और विकास की एक अमूल्य अवधि बताया। धनखड़ ने भारत के आर्थिक विकास और वैश्विक स्थिति में सेवा करने के अवसर को 'परिवर्तनकारी युग' बताया। उनका इस्तीफा भारतीय राजनीतिक परिदृश्य में एक अप्रत्याशित घटना है।












Click it and Unblock the Notifications