मरने से पहले डॉक्टर जाकिर नाइक के लिए मांगा था वानी ने सपोर्ट!
श्रीनगर। हिजबुल मुजाहिद्दीन का आतंकी बुरहान वानी मारा जा चुका है और उसके मारे जाने के बाद एक नई बात सामने आ रही है। उसके ट्टिवर हैंडल को देखने से पता लगता है कि वानी बांग्लादेश की राजधानी ढाका में पिछले दिनों हुए आतंकी हमले के बाद चर्चा में आए डॉक्टर जाकिर नाइक की विचारधारा को सपोर्ट करता था।

उसने अपने ट्विटर हैंडल पर दुनियाभर के मुसलमानों से जाकिर के लिए समर्थन की मांग की। बुरहान ने अपने ट्विटर हैंडल @Gazi_Burhan2 से ट्वीट्स किए हैं।
वानी ने लिखा है कि जाकिर का समर्थन करें नहीं तो वह दिन दूर नहीं है जब कुरान को पढ़ना भारत में बैन कर दिया जाएगा। यह ट्वीट उसने आठ जुलाई को किया था और यह उसकी आखिर ट्वीट थी।
बुरहान ने अपनी इस ट्वीट और दूसरी कई ट्वीट्स में लश्कर-ए-तैयबा के चीफ हाफिज सईद और आसिया अंद्राबी को टैग किया है। आपको बता दें कि शुक्रवार को सुरक्षा बलों ने हिजबुल के कमांडर बुरहान मुजफ्फर वानी को कश्मीर के कोकेरनाग इलाके में मार गिराया था।












Click it and Unblock the Notifications