G-23 बैठक से पहले शशि थरूर ने ट्वीट कर दिए बड़े संकेत, लिखा-मैं और गलतियां करने की सोच रहा हूं

नई दिल्ली, 16 मार्च: पांच राज्यों में हुए विधानसभा चुनावों में कांग्रेस को मिली हार के बाद पार्टी के अंदर हलचल मची हुई है। पार्टी नेता लगातार बैठकें कर रहे हैं। इसी बीच आज कांग्रेस के सीनियर लीडर गुलाम नबीं आजाद के घर जी-23 नेताओं को डिनर पर बुलाया गया है। पार्टी में संगठनात्‍मक बदलाव की मांग कर रहे इस ग्रुप की गुलाम नबी आजाद के घर पर बैठक हो रही है। इसमें कांग्रेस शशि थरूर भी शामिल हो रहे हैं।

Before Congress Rebel Meet, shashi Tharoor says Im thinking of making a few more Mistakes

बैठक में शामिल होने से पहले शशि थरूर ने एक ट्वीट किया है। जो लोगों के बीच चर्चा का विषय बना हुआ है। बैठक के पहले थरूर ने एक ट्वीट में लिखा, 'मैंने अपनी गलतियों से बहुत कुछ सीखा है। मैं अब कुछ और (गलतियां) करने के बारे में सोच रहा हूं। अब माना जा रहा है कि, अक्सर तटस्थ रहने वाले शशि थरूर ने इस मामले में एक पक्ष चुन लिया है। वे जी 23 नेताओं की तरह पार्टी संगठन में बदलाव की मांग का समर्थन कर रहे हैं।

बैठक में भाग लेने वाले नेताओं में कपिल सिब्‍बल, शशि थरूर, आनंद शर्मा, मनीष तिवारी, भूपेंदर हुड्डा, राजिंदर कौर भट्टल, अखिलेश प्रताप सिंह, पृथ्‍वीराज चव्‍हाण, पीजे कुरियन, मणिशंकर अय्यर, कुलदीप शर्मा और राज बब्‍बर शामिल हैं। इससे पहले इस समूह की कपिल सिब्बल के घर बैठक होने वाली थी, लेकिन सिब्बल के गांधी परिवार को लेकर दिए गए बयान के बाद वे बैठक को लेकर असहज हो गए।

जिसके बाद बैठक के स्थान को बदल दिया गया। अब गुलाम नबी आजाद के घर हो रही है। इससे पहले सीडब्‍ल्‍यूसी की बैठक पार्टी की ओर से सोनिया गांधी के नेतृत्‍व के प्रति आस्‍था जताने और उन्‍हें संगठनात्‍मक बदलाव के लिए इजाजत देने के साथ समाप्‍त हुई थी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+