Get Updates
Get notified of breaking news, exclusive insights, and must-see stories!

दुल्हन की तरह तैयार होकर पति रणवीर सिंह संग तिरूपति पहुंचीं दीपिका पादुकोण, तस्वीरें हुईं Viral

नई दिल्ली। आज बॉलीवुड के मोस्ट लविंग कपल्स कहे जाने वाले दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह की शादी की सालगिरह है, आज से एक साल पहले ही दोनों ने अपने 6 साल के रिलेशन पर शादी की मुहर लगाई थी, शादी की पहली वर्षगांठ पर दीपिका दुल्हन के लिबास में पति संग तिरूपति बाला जी का दर्शन करने पहुंची हैं, मंदिर से रणवीर और दीपिका की तस्वीरें सामने आ चुकी हैं और जो कि इस वक्त सोशल मीडिया पर चर्चा का विषय बनी हुई हैं।

पति रणवीर सिंह संग तिरूपति पहुंचीं दीपिका पादुकोण

आपको बता दें कि तस्वीरों में दीपिका-रणवीर दोनों बहुत सुंदर और खुश दिख रहे हैं, दीपिका ने इस मौके पर लाल रंग की कांजीवरम साड़ी पहनी हुईं है तो वहीं रणवीर सिंह गोल्डन कलर के शेरवानी और लाल दुप्पटा में नजर आ रहे हैं, दोनों को देखकर बस ऐसा लग रहा है कि दोनों बस अभी शादी के मंडप से उठकर आ रहे हैं।

दीपिका और रणवीर

दीपिका और रणवीर

मंदिर में दर्शन करने के बाद दीपिका और रणवीर वहां मौजूद अपने फैंस से भी मिले, जानकारी के मुताबिक दीपिका और रणवीर अपने परिवार वालों के साथ कल स्वर्ण मंदिर रवाना हो जाएंगे. इसी के साथ वो कल ही मुंबई वापस लौट जाएंगे।

इटली के लेक कोमो में शादी रचाई थी

इटली के लेक कोमो में शादी रचाई थी

गौरतलब है कि बॉलीवुड के हॉट लवर्स दीपवीर ने पिछले साल 14-15 तारीख को इटली के लेक कोमो में शादी रचाई थी और उसके बाद जब ये दोनों भारत लौटे थे तो इन्होंने तीन-तीन ग्रेंड रिसेप्शन लोगों को दिए थे। बताते चलें कि साल 2013 में दीपिका और रणवीर सिंह के रिश्ते का खुलासा हुआ था। दोनों के एक साथ आने से पहले दोनों ही का ब्रेक-अप हो चुका था।जहां दीपिका फिल्म अभिनेता रणबीर कपूर के साथ प्रेम में गिरफ्तार थीं वहीं दूसरी ओर रणवीर सिंह का नाम अभिनेत्री अनुष्का शर्मा के साथ जुड़ा था लेकिन बाद में अनुष्का-रणवीर सिंह अलग हो गए तो वहीं दीपिका और रणबीर कपूर की राहें भी अलग हो गईं।

बॉलीवुड की हिट जोड़ियों में से एक हैं दीप-वीर

बॉलीवुड की हिट जोड़ियों में से एक हैं दीप-वीर

हालांकि शादी से पहले रणवीर सिंह और दीपिका पादुकोण खुलकर अपने प्यार की बातें लोगों से कहते नहीं थे लेकिन दोनों हर पार्टी, इवेंट में साथ-साथ ही नजर आते थे। दोनों ने साथ में तीन-तीन हिट फिल्में 'राम-लीला', 'बाजीराव मस्तानी' और फिल्म 'पद्मावत' दी हैं।

More From
Prev
Next
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+