VIDEO: भारत माता की जय नारों से गूंजा अटारी बॉर्डर, देखें- बीटिंग रिट्रीट में जवानों का शौर्य
नई दिल्ली। पंजाब में भारत-पाकिस्तान के बीच अटारी वाघा बॉर्डर पर बीएसएफ ने गणतंत्र दिवस मनाया। बीएसएफ ने सुबह तिरंगा फहराया और फिर सलामी दी। बीएसएफ के कमांडेंट अनिल कुमार ने राष्ट्रीय ध्वज फहराया। इस दौरान सामाजिक दूरी के नियम का पालन किया गया। इसके बाद शाम को बीटिंग रिट्रीट समारोह आयोजित किया गया। समारोह अभी चल रहा है। कोरोना के चलते इस बार समारोह में दर्शकों की उपस्थिति नही है।
Recommended Video

बीटिंग रिट्रीट सेरेमनी के दौरान बीएसएफ के जवानों के परेड के साथ सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित हो रहे हैं। गणतंत्र दिवस पर इस बार पाकिस्तान से मिठाइयों का आदान-प्रदान नहीं किया गया। बीएसएफ की ओर से जवानों के लिए मिठाइयों का टोकरा दिया गया।
सेरेमनी के दौरान बीएसएफ के जवानों ने भारत माता की जय और वंदे मातरम के घोष किए। इस घोष की आवाज पाकिस्तान में भी दूर तक सुनाई दी गई। जवानों की बूट की आवाज से दुश्मन भयजदा हो उठा। बीटिंग सेरेमनी के दौरान जवानों में जोश हाई दिखा।












Click it and Unblock the Notifications