500 किमी से कम के सफर पर अब तत्काल टिकट नहीं

bholu elephant
नयी दिल्ली। रेलवे ने ट्रेन से शपर करने वालों के लिए नई मुश्किलें पैदा कर दी है। ट्रेन से सफर करना और भी महंगा हो गया है। मार्च से अब तत्‍काल टिकट और महंगा होने जा रहा है। रेलवे ने तत्काल स्कीम से ट्रेन के टिकट के लिए न्यूनतम दूरी 200-300 किलोमीटर को बढ़ाकर 500 किलोमीटर करने की पूरी तैयारी कर ली है। रेलवे के इस अहम फैसले के लिए उनके सेंटर फार रेलवे इनफार्मेशन सिस्टम (क्रिस) को साफ्टवेयर में भी नए बदलाव के आदेश दे दिए गए है।

इस नए बदलाव के बाद तत्काल स्कीम केवल उन्हीं यात्रियों की पहुंच में होगी, जो 500 किलोमीटर का सफर करने वाले होंगे या फिर इससे दूर के सफर पर जाएंगे। कम दूरी के सफर कपने वालों को भी 500 किमी का ही किराया देना होगा।

Did You Know: मण‍िपुर से वियेतनाम तक जायेगी ट्रेन

अब तक स्लीपर क्लास के लिए तत्काल टिकट बुकिंग टिकट की न्यूनतम दूरी 200 किमी जबकि एसी के लिए 300 किमी रखी गई थी, लेकिन अब इसे बदल कर 500 किमी कर दिया गया है। बदलाव के बाद अब दूरी में किए गए परिवर्तन निम्न हैं-

श्रेणी वर्तमान नियम नए नियम

स्लीपर 200 किमी 500 किमी
एसी थ्री 300 किमी 500 किमी
एसी टू 300 किमी 500 किमी

गौरतलब है कि हाल ही में रेलवे ने अपने रिफंड नियम में बदलाब कर दिया था। इस नियम के मुताबिक ट्रेन छूटने के बाद रेलवे ने रिफंड की स्कीम खत्म कर दी थी। कुछ खास अवसरों को छोड़ कर ट्रेन छूटने के बाद के रिफंड के नियम हटा लिए गए थे, लेकिन लोगों के विरोध के बाद फौरन ही इस नियम को समाप्ट कर दिया गया था।

Did You Know: भारतीय रेल मंत्रालय ने एक परियोजना बनायी है, जिसके अंतर्गत मण‍िपुर से वियेतनाम तक ट्रेन चलायी जानी है। भारत सरकार इस संबंध में वियेतनाम और म्यानमार सरकार से बातचीत कर रही है। यह ट्रेन म्यानमार होते हुए विएतनाम जायेगी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+