नम्बर आपका बात करेगा कोई, जेब कटेगी आपकी....
नई दिल्ली। आप अपने मोबाइल से फोन नहीं कर रहे हैं लेकिन बिल फिर भी ज्यादा आ रहा है या आपके मोबाइल स्क्रीन पर नम्बर तो आपके रिश्तेदार का चमकता है लेकिन आपको लगता है कि बात कोई और करता है तो आप अभी से सावधान हो जाइए। क्योंकि हो सकता है कि कुछ बदमाश ऐसा कर रहे हों। दरअसल, एक ऐसा मोबाइल एप आया है जिसके जरिए कुछ असमाजिक तत्व आपके नम्बर को अपने मोबाइल से कनेक्ट करके कहीं भी बात कर सकते हैं उससे आपका नम्बर ही दूसरे को दिखेगा।

आपको बता दें कि ऐसे बदमाश किस्म के लोग कॉल तो अपने ही नंबर से करते हैं लेकिन फोन रिसीव करने वाले की मोबाइल स्क्रीन पर वह नंबर दिखाई देता है, जिसे ये दिखाना चाहते हैं।
यह एप इंटरनेट से हो रही है डाउनलोड
इस एप का नाम वॉक्सॉक्स है। यह एप इंटरनेट से फ्री में डाउनलोड किया जा जा रहा है। एप डाउनलोड हो जाने के बाद इसमें कॉलर आईडी का ऑप्शन आता है। जिसमें वह नंबर डाला जाता है, जिसे आप कॉल रिसीव करने वाले के मोबाइल पर दर्शाना चाहते हैं।












Click it and Unblock the Notifications