Bday Special: रानी के लिए ही आदित्य ने लिखी थी 'तेरी आंखों ... मस्तियां', गुपचुप रचाई थी शादी
मुंबई, 21 मई। आज हिंदी सिनेमा के उस दिग्गज फिल्ममेकर का जन्मदिन है, जिसने फिल्मी कैनवस पर रूमानियत की ऐसी तस्वीर पेश की, जिसे देखने के बाद लोगों को इश्क से दोबारा से मोहब्बत हो गई। जी हां, आपने सही समझा, हम यहां बात कर रहे हैं फिल्म इंडस्ट्री के दिग्गज फिल्मकार यश चोपड़ा और पामेला चोपड़ा के बड़े बेटे आदित्य चोपड़ा की, जिन्होंने आज अपने जीवन तके 50 बरस पूरे कर लिए है। आम तौर पर मीडिया से दूर और बेहद शांत-गंभीर दिखने वाले निजी जिंदगी में काफी रोमांटिक है, ऐसा कहना हमारा नहीं बल्कि हिंदी सिनेमा की मशहूर अभिनेत्री और उनकी पत्नी रानी मुखर्जी का है।

आदित्य काफी रोमांटिक हैं: रानी मुखर्जी
एक इंटरव्यू में रानी ने कहा था कि आदित्य काफी रोमांटिक हैं लेकिन वो जताते नहीं। मालूम हो कि रानी के साथ आदित्य ने साल 2014 में इटली में गुपचुप तरीके से शादी रचाई थी। दोनों लंबे वक्त से एक-दूसरे के प्यार में गिरफ्तार थे। कहा जाता है कि दोनों के बीच में दोस्ती साल 2004 में बनी फिल्म 'वीर-जारा' के सेट से शुरू हुई थी। फिल्म में रानी का अहम रोल था।

2014 में दोनों ने गुपचुप रचाई शादी
इसके बाद साल 2012 तक ये दोस्ती प्यार में बदल गई थी और साल 2014 में दोनों ने शादी करके लोगों को एकदम चौंका दिया था। बता दें कि रानी, आदित्य की दूसरी पत्नी हैं। आदित्य की पहली पत्नी पायल खन्ना थीं, जिनसे आदित्य ने साल 2011 में अपनी पहली पत्नी पायल से तलाक ले लिया था।

'दिलवाले दुल्हनिया ले जाएंगे' से रचा इतिहास
गौरतलब है आदित्य को फिल्म बनाने का ज्ञान उन्हें अपने पिता और महान फिल्म मेकर यश चोपड़ा से मिला और उन्होंने अपनी पहली ही फिल्म 'दिलवाले दुल्हनिया ले जाएंगे' से सफलता का नया इतिहास लिखा, जिसके बारे में शायद उन्होंने खुद सपने में नहीं सोचा था। ये फिल्म केवल हिट ही नहीं हुई बल्कि ये हिंदी सिनेमा की क्वलासिक फिल्म बन गई।

रानी के लिए ही आदित्य ने लिखी थी 'तेरी आंखों ... मस्तियां'
इसके बाद इन्होंने 'मोहब्बतें', 'रब ने बना दी जोड़ी', 'जब तक है जान' जैसी फिल्मों का निर्देशन किया और ये सभी फिल्में सुपर-डूपर हिट हुईं। ये बहुत अच्छे पटकथा लेखक और कवि हैं, जिसका शानदार उदाहरण है फिल्म 'वीर-जारा' और 'जब तक है जान' की सुपरहिट कविता 'तेरी आंखों की नमकीन मस्तियां'। कहते हैं 'तेरी आंखों की नमकीन मस्तियां' कविता आदित्य ने रानी के लिए ही लिखा था। आज दोनों के प्यार की बगिया में एक बेटी अदिरा चोपड़ा है।












Click it and Unblock the Notifications