ब्रिटेन के सांसद रामी रेंजर ने पीएम मोदी के खिलाफ BBC की सीरीज को बताया पक्षपातपूर्ण
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को लेकर जिस तरह से बीबीसी ने खास सीरीज रिलीज की है उसपर ब्रिटेन के सांसद ने तीखा हमला बोला है और बीबीसी की इस सीरीज को पक्षपातपूर्ण बताया है।

बीबीसी की हालिया न्यूज सीरीज में जिस तरह से भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की आलोचना की गई है उसपर ब्रिटेन के उच्च सदन हाउस ऑफ लॉर्ड्स के सदस्य रामी रेंजर ने तीखा हमला किया है। बीबीसी की रिपोर्टिंग की आलोचना करते हुए रामी रेंजर ने न्यूज एजेंसी पर पक्षपात वाली रिपोर्टिंग का आरोप लगाया है। उन्होंने ट्वीट करके लिखा कि बीबीसी ने अनपी इस रिपोर्टिंग से भारत के एक अरब से अधिक लोगों को दुख पहुंचाया है। नरेंद्र मोदी लोकतांत्रिक तरीके से चुने गए भारत के प्रधानमंत्री हैं।
रामी रेंजर ने कहा कि 2002 में हुए दंगे और उससे हुए नुकसान की हम निंदा करते हैं लेकिन जिस तरह से बीबीसी ने पक्षपातपूर्ण रिपोर्टिंग की है वह कतई ठीक नहीं है, हम उसकी निंदा करते हैं। गौर करने वाली बात है कि बीबीसी ने अपनी दो पार्टी वाली सीरीज इंडिया- द मोदी क्वेश्चन को रिलीज किया है। इस सीरीज में पीएम मोदी की आलोचना की गई है। लेकिन बीबीसी की यह सीरीज विवादों में घर गई है। इसकी लोग आलोचना कर रहे हैं और आरोप लगा रहे हैं कि यह पक्षपातपूर्ण रिपोर्टिंग है।
रामी रेंजर ट्वीट करके लिखा, बीबीसी- आपका यह कार्यक्रम गलत मंशा से किया गया कार्यक्रम है। यह दुनिया के सबसे बड़े लोकतंत्र और दुनिया की 5वीं सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था का अपमान है। यह ब्रिटिश, हिंदुओं और मुसलमानों के बीच नफरत फैलाने वाला है। आपको यह पता है कि कैसे समाज को नुकसान पहुंचाकर अपना लक्ष्य हासिल किया जाए। गौर करने वाली बात है कि बीबीसी की सीरीज में मुस्लिम आबादी के प्रति भारत में सरकार के रवैये पर सवाल खड़ा किया गया है।
बीबीसी की सीरीज में इस बात की पड़ताल की गई है कि कैसे भारत में 2019 के चुनाव में जीत के बाद मुसलमानों पर अथ्याचार को बढ़ाने वाली नीतियों को आगे बढ़ाया गया। इसमे कश्मीर में आर्टिकल 370, नागरिकता कानून का हवाला दिया गया है। बीबीसी की रिपोर्टिंग को लेकर भारतीय मूल के लोग सलाह दे रहे हैं और कह रहे हैं कि बेहतर हो कि आप 1943 में अकाल की एक श्रंखला चलाएं। कैसे 30 लाख लोगों की मौत हो गई। एक अन्य यूजर ने लिखा कि ब्रिटेन कई मापदंडों में भारत से पीछे हो गया है, बेहतर हो कि आप ब्रिटेन की अर्थव्यवस्था को बेहतर करने वाली रिपोर्टिंग करें।












Click it and Unblock the Notifications