बीबीसी टैक्स मामला: आयकर विभाग के अधिकारियों ने किया मीडिया रिपोर्ट्स का खंडन
बीबीसी टैक्स मामले में नया मोड़ आया है। आयकर विभाग के अधिकारियों ने कहा कि बीबीसी को लेकर जो खबरें चल रहीं, वो गलत हैं।

हाल ही में खबर आई थी कि बीबीसी ने स्वीकार किया कि उन्होंने भारत में कम टैक्स का भुगतान किया है। उन्होंने कबूल किया कि 2016 से कम टैक्स चुकाया है। बीबीसी के दिल्ली और मुंबई स्थित कार्यालय में जब इनकम टैक्स ने छापा मारा था तब उन्होंने इस आरोप से इनकार किया था। हालांकि आयकर विभाग के उच्च अधिकारियों ने इस बात का खंडन किया है।
आयकर विभाग के अधिकारियों के मुताबिक मीडिया में जो खबर चल रही, वो गलत है। अनौपचारिक या औपचारिक ईमेल के लिए ऐसी कोई मानक संचालन प्रक्रिया (एसओपी) नहीं है।
वहीं बीबीसी ने अभी तक संशोधित आयकर रिटर्न दाखिल नहीं किया है। पहले आई रिपोर्ट में दावा किया गया था कि बीबीसी ने 2016 से लेकर 2022 के बीच 40 करोड़ रुपये कम टैक्स भरा है। बीसीसी ने कम टैक्स देने की बात स्वीकार करते हुए 40 करोड़ रुपये टैक्स जमा करने के लिए अर्जी दी है।
Recommended Video

बता दें कि बीबीसी के खिलाफ आयकर विभाग ने फरवरी में छापे मारे थे। आयकर विभाग में बीबीसी के दिल्ली और मुंबई स्थित कार्यलयों में छापेमारी की थी। छानबीन के बाद टैक्स चोरी के कई सबूत मिले थे। पहले तो टैक्स चोरी के आरोपों से इनकार करती रही, लेकिन उस वक्त उन्होंने कहा था कि आयकर विभाग की जांच में सहयोग करेंगे।












Click it and Unblock the Notifications