'बैटमैन' रॉबर्ट पैटिनसन भी कोरोना वायरस की चपेट में, फिल्म की शूटिंग रोकी गई

'बैटमैन' रॉबर्ट पैटिनसन भी कोरोना वायरस की चपेट में, फिल्म की शूटिंग रोकी गई

नई दिल्ली। हॉलीवुड एक्टर रॉबर्ट पैटिनसन भी कोरोना वायरस की चपेट में आ गए हैं। रॉबर्ट को कोरोना पॉजिटिव पाए जाने के बाद 'द बैटमेन' की शूटिंग रोक दी गई है। रॉबर्ट पैटिनसन फिल्म में सुपरहीरो बैटमैन का किरदार निभा रहे हैं। फिल्म में उनका लुक भी जारी किया जा चुका है। फिल्म की शूटिंग काफी समय बाद लंदन में शुरू हुई थी, रॉबर्ट की कोरोना रिपोर्ट के बाद शूटिंग फिर रोक दी गई है। लॉकडाउन की वजह से फिल्म की शूटिंग काफी लंबे वक्त से रुकी हुई थी।

batman corona, बैटमैन को कोरोना, बैटमैन के हीरो को कोरोना, बैटमैन रॉबर्ट पैटिनसन को कोरोना, Robert Pattinson corona, Batman, coronavirus, Robert Pattinson, Batman, hollywood, कोरोना वायरस, london

वार्नर ब्रदर्स की ओर से जारी एक बयान में कहा गया है कि द बैटमेन का एक सदस्य कोरोना वायरस से संक्रमित पाया गया है। जिसके बाद नियमों के मुताबितक उसे आइसोलेट किया गया है और फिल्म की शूटिंग अस्थायी तौर पर रोक दी गई है। बयान में रॉबर्ट पैटिनसन का नाम नहीं लिया गया है। वहीं मीडिया में बताया गया है कि रॉबर्ट कोरोना से संक्रमित हुए हैं।

बताया जा रहा है कि फिल्म की तीन महीने की शूटिंग बाकी है। फिल्म की शूटिंग लॉकडाउन के वजह से पहले ही काफी आगे बढ़ाई जा चुकी है। मशहूर डायरेक्टर मैट रीव्स अपनी सिरीज 'डार्क नाइट' को आगे बढ़ा रहे हैं। वही फिल्म का भी निर्देशन कर रहे हैं। इस फिल्म की शूटिंग तीन महीने में पूरी हो जाएगी। बैटमैन सीरीज की ये फिल्म अगले साल जून में रिलीज होने वाली थी। अब इसे अक्टूबर 2021 को रिलीज किया जा सकता है। फिल्म में रॉबर्ट पैटिनसन के अलावा पॉल डैनो, जॉन तुर्तुर्रो, एंडी सेर्किस, कॉलिन फेरेल भी दिखेंगे।

कोरोना महामारी का असर फिल्मी दुनिया पर भी काफी ज्यादा देखने को मिल रहा है। दुनियाभर में फिल्मों में शूटिंग रुकी हुई हैं या फिर पहले के मुकाबले बहुत कम हो रही हैं। भारत में भी फिल्म उद्योग कोरोना के फैलने के बाद लगभग ठप है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+