बीजेपी सांसद का बयान- तनख्वाह से खर्च नहीं चलता, चोरी तो करनी ही पड़ती है
नई दिल्ली। साल 2019 की शुरुआत के साथ ही विवादित बयानों का दौर बदस्तूर जारी है। एक तरफ पीएम मोदी कहते हैं कि ना खाऊंगा और ना किसी को खाने दूंगा। लेकिन बस्ती के बीजेपी सांसद हरीश द्विवेदी का कुछ और ही कहना है। बीजेपी सांसद ने कहा है कि वेतन से कोई सांसद, मंत्री अपना चुनाव क्षेत्र नहीं चला सकता है। इस खर्चे के लिए और भी उपाय करने पड़ते हैं।

हरीश द्विवेदी ने संसदीय सिस्टम पर सवाल करते हुए कहा कि एक सांसद को 12 कर्मचारियों की आवश्यकता होती है लेकिन वेतन वरिष्ठ प्राइमरी टीचर से भी कम है तो चोरी तो करनी पड़ेगी ही। उन्होंने कहा कि पार्टी के सीनियर नेताओं से इस विषय पर चर्चा करेंगे।
बस्ती के सांसद ने दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल द्वारा विधानसभा में भत्ता बढ़ाने की तारीफ की। उन्होंने कहा कि अगर आप चाहते हैं कि सांसद चोरी न करे तो उसके लिए सुविधाएं बढ़ाई जाएं। सांसद ने सभागार में मौजूद एक युवक द्वारा पूछे गये सवाल के जवाब में ये बातें कहीं।












Click it and Unblock the Notifications