Chhattisgarh News: राष्ट्रपति भवन में बस्तर की जनजातीय संस्कृति की गूंज, राष्ट्रपति ने मांझी-चालकी को खुद परोसा भोजन

भारत की राष्ट्रपति ने राष्ट्रपति भवन में एक ऐतिहासिक बस्तर पांडुम 2026 कार्यक्रम की मेजबानी की, जिसमें विजेताओं और सांस्कृतिक नेताओं को सम्मानित किया गया। अधिकारियों और गणमान्य व्यक्तियों ने बस्तर की परंपराओं की सराहना की, जबकि चर्चाओं में बस्तर दशहरा और पांडुम कार्यक्रमों में भविष्य की भागीदारी, और सांस्कृतिक विरासत को बनाए रखने में स्थानीय कारीगरों और युवाओं की भूमिका पर प्रकाश डाला गया।

राष्ट्रपति भवन में गुरुवार को एक ऐतिहासिक क्षण देखने को मिला, जब पहली बार बस्तर की समृद्ध जनजातीय संस्कृति, लोक परंपराओं और पारंपरिक वेशभूषा का भव्य प्रदर्शन हुआ। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के नेतृत्व में पहुंचे 209 सदस्यीय प्रतिनिधिमंडल का राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने आत्मीय स्वागत किया और स्वयं सभी अतिथियों को भोजन परोसकर सम्मानित किया। इस अवसर पर उन्होंने भविष्य में बस्तर दशहरा और बस्तर पंडुम में शामिल होने की इच्छा भी व्यक्त की।

Bastar Pandum 2026 Winners Honoured

राष्ट्रपति भवन में आयोजित इस विशेष कार्यक्रम में बस्तर पंडुम-2026 के विजेता प्रतिभागी, परगना मांझी, मांझी, चालकी, पद्म सम्मान से सम्मानित विभूतियां, जनप्रतिनिधि और वरिष्ठ अधिकारी शामिल हुए। कार्यक्रम के दौरान राष्ट्रपति ने बस्तर पंडुम-2026 के विजेताओं और पारंपरिक जनजातीय नेतृत्व का विशेष अभिनंदन किया। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने राष्ट्रपति को बस्तर की लगभग 300 वर्ष पुरानी लोकगाथा पर आधारित 'झिटकू-मिटकी' की कलाकृति भेंट की। इस स्मृति-चिह्न को देखकर राष्ट्रपति ने प्रसन्नता व्यक्त की।

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने प्रतिनिधिमंडल से अनौपचारिक बातचीत के दौरान बस्तर की जनजातीय संस्कृति, लोककलाओं और बस्तर पंडुम के आयोजन की जानकारी ली। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के आग्रह पर उन्होंने कहा कि वह भविष्य में बस्तर दशहरा और बस्तर पंडुम में अवश्य शामिल होना चाहेंगी।

उन्होंने कहा कि बस्तर दशहरा उनके हृदय को विशेष रूप से स्पर्श करता है। भगवान जगन्नाथ की काष्ठ निर्मित प्रतिमा और बस्तर दशहरा की अनूठी परंपराओं का उल्लेख करते हुए उन्होंने कहा कि उनका बस्तर की संस्कृति से विशेष आत्मीय जुड़ाव रहा है। उन्होंने यह भी बताया कि मांझी उनके परिवार का हिस्सा रहे हैं और उनके पिता भी मांझी थे।

बस्तर पंडुम ने दिलाई नई पहचान

राष्ट्रपति ने कहा कि बस्तर पंडुम छत्तीसगढ़ की समृद्ध जनजातीय परंपराओं, लोककलाओं और सांस्कृतिक विरासत का जीवंत उत्सव है, जिसने बस्तर की पहचान को राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर नई प्रतिष्ठा दिलाई है। उनके अनुसार, ऐसे आयोजन युवाओं को अपनी सांस्कृतिक जड़ों से जोड़ने के साथ पर्यटन और स्थानीय रोजगार को भी बढ़ावा दे रहे हैं।

उन्होंने विश्वास जताया कि बस्तर के कलाकार, शिल्पकार और युवा अपनी सांस्कृतिक विरासत का संरक्षण करते हुए राष्ट्र निर्माण में महत्वपूर्ण योगदान देते रहेंगे।

बस्तर विकास और शांति की नई राह पर

राष्ट्रपति ने कहा कि सरकार के प्रयासों और स्थानीय जनभागीदारी से बस्तर आज शांति, विकास और समृद्धि की नई दिशा में आगे बढ़ रहा है। उन्होंने शिक्षा, सड़क, बिजली और पेयजल जैसी बुनियादी सुविधाओं के विस्तार की सराहना करते हुए इसे पूरे देश के लिए गर्व का विषय बताया।

उन्होंने मांझी और चालकी की भूमिका की प्रशंसा करते हुए कहा कि वे समाज और प्रशासन के बीच मजबूत सेतु के रूप में कार्य कर रहे हैं और जनजातीय परंपराओं के संरक्षण में महत्वपूर्ण योगदान दे रहे हैं।

अमित शाह ने भी की सराहना

केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह ने कहा कि वे कई बार राष्ट्रपति भवन आए हैं, लेकिन पहली बार यहां बस्तर की पारंपरिक आदिवासी वेशभूषा में इतने बड़े प्रतिनिधिमंडल को देखकर उन्हें विशेष प्रसन्नता हुई। उन्होंने इसे भारतीय जनजातीय संस्कृति के सम्मान का ऐतिहासिक अवसर बताया।

मुख्यमंत्री ने बताया गौरव का क्षण

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने कहा कि राष्ट्रपति से बस्तर के प्रतिनिधिमंडल की यह आत्मीय भेंट छत्तीसगढ़ और विशेष रूप से बस्तर अंचल के लिए गर्व का विषय है। उन्होंने कहा कि बस्तर पंडुम जैसे आयोजनों ने जनजातीय संस्कृति को राष्ट्रीय स्तर पर नई पहचान दिलाई है। मुख्यमंत्री ने राष्ट्रपति को बस्तर आने का औपचारिक आमंत्रण भी दिया और विश्वास व्यक्त किया कि उनके आगमन से बस्तर की सांस्कृतिक विरासत और विकास यात्रा को नई प्रेरणा तथा राष्ट्रीय पहचान मिलेगी।

'झिटकू-मिटकी' की ऐतिहासिक कलाकृति बनी आकर्षण

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय द्वारा राष्ट्रपति को भेंट की गई 'झिटकू-मिटकी' की कलाकृति बस्तर की लगभग 300 वर्ष पुरानी अमर प्रेमगाथा का प्रतीक है। लोक मान्यताओं के अनुसार झिटकू और मिटकी ने कठिन अकाल के समय प्रेम, त्याग और समर्पण का अद्वितीय उदाहरण प्रस्तुत किया था। आज भी बस्तर में झिटकू को 'खोड़िया राजा' और मिटकी को 'गप्पा देई' के रूप में पूजा जाता है। यह प्रतिमा बस्तर की लोकआस्था, प्रेम, त्याग और सामाजिक सौहार्द का प्रतीक मानी जाती है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+