'पोकेमोन गो' के खिलाफ फतवा जारी, इस्लाम के लिए बताया हराम!

बरेली। 'पोकेमोन गो' तो सुना होगा न...अरे नहीं भई खेला होगा न...हो सकता है कि आपमें से कई लोगों के मोबाइल में भी हो। बहरहाल उत्तर प्रदेश के बरेली की विश्व प्रसिद्द दरगाह आला हजरत ने दुनिया के सबसे लोकप्रिय माने जा रहे मोबाइल गेम 'पोकेमोन गो' के खिलाफ फतवा जारी कर दिया है।

'शैतान को दिखाया गया है बेहद ताकतवर'

दरगाह के मुफ्ती सलीम नूरी ने कहा कि यह गेम शरीयत के खिलाफ है। और इस गेम का यह कहकर विरोध किया गया कि इसमें शैतान को बेहद ताकतवर दिखाया है और शैतान को किसी भी धर्म या मजहब ने नहीं अपनाया है।

सवालों के जवाब में जारी हुआ फतवा

जानकारी के मुताबिक बरेली की आला हजरत दरगाह से दक्षिण अफ्रीका और मॉरीशस के मुसलमानों ने इस गेम को लेकर चंद सवाल पूछे थे। जिसके जवाब में शनिवार को मुफ्ती नूरी ने इस गेम को असुरक्षित और हराम करार दे दिया।

आखिर क्या है 'पोकेमोन गो'

'पोकेमोन गो' आईओएस और गूगल प्ले स्टोर से सबसे ज्यादा डाउनलोड और यूज़ किया जाने वाला ऐप है। इतना ही नहीं प्राप्त जानकारी के मुताबिक इस गेम ने सबसे ज्यादा यूज किए जाने के मामले में फेसबुक को भी पछाड़ दिया है। यह खेल 16 जुलाई को लॉन्च किया गया था और तब से यह काफी लोकप्रिय हो चुका है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+