लो अब पाकिस्तान में कैसे चलेगा डोरेमॉन का गैजेट?
बैंगलुरू। जिनके घर में छोटे बच्चे हैं वो तो भली-भांति 'डोरेमॉन' को और उसके गैजेट को जानते हैं। हर दिल अजीज 'डोरेमॉन' तो अपने बुद्दु दोस्त 'नोबिता' की मदद करता है, वो तो बहुत प्यारा है लेकिन इस ऐनिमेटड करेक्टर से कोई डर भी सकता है क्या, ये एक सोचने वाली बात है।
आसमां को छू लूं..क्यूंकि तुम हो हमारे प्यारे Doraemon..

लेकिन हां, ऐसा हुआ है, 'डोरेमॉन' से डर गये हैं पाकिस्तान के पूर्व क्रिकेटर और तहरीक-ए-इंसाफ पार्टी चीफ इमरान खान। पाकिस्तान मीडिया के मुताबिक इमरान खान ने बुधवार को पाकिस्तान के पंजाब प्रॉविंस की विधानसभा में 'डोरेमॉन' को बैन करने का प्रपोजल पेश किया है।
'डोरेमॉन' की वजह से बच्चे बोल रहे हैं हिंदी
उनका कहना था कि पाकिस्तानी बच्चे 'डोरेमॉन' की वजह से गलत बातें सीख रहे हैं, वो हिंदी बोल रहे हैं जो पाकिस्तानी कल्चर के खिलाफ है। बच्चे ये शो देखकर आलसी बन रहे हैं इसलिए इस शो को पाकिस्तान में बंद कर देना चाहिए।
पाकिस्तान में सबसे ज्यादा हिंदी में देखा जाता है 'डोरेमॉन'
आपको बता दें कि जैपनिज एनिमेशन की सबसे लोकप्रिय सीरयल्स में से एक है 'डोरेमॉन', जो हर देश में कई भाषाओं में दिखाया जाता है। भारत मे जहां ये प्रोग्राम हिंदी-अंग्रेजी के अलावा प्रादेशिक भाषाओं में प्रसारित होता है वहीं दूसरी ओर पाकिस्तान में ये सबसे ज्यादा हिंदी में ही देखा जाता है।
इमरान ने विराट को सचिन से बेहतर कहा, जानिए क्यों?
इमरान खान ने अपने प्रपोजल में कहा है कि कार्टून चैनल्स को 24 घंटे के बजाए सिर्फ कुछ घंटों के लिए भी प्रोग्राम दिखाने का ऑर्डर जारी किया जाए लेकिन वो बहुत ज्यादा हिंदी में नहीं होने चाहिए क्योंकि इससे हमारे कल्चर को खतरा है।
बुक का दावा: इमरान-बेनजीर के बीच था प्यार और जिस्मानी रिश्ता












Click it and Unblock the Notifications