बरेली के मदरसे में छात्र से अप्राकृतिक दुष्कर्म, सांप्रदायिक तनाव

बरेली। उत्तर प्रदेश के बरेली जिले में एक मदरसे में पढ़ने वाली 12 वर्षीय छात्र के साथ शिक्षक ने दरिंदगी की। मदरसे के भीतर ही शिक्षक ने छात्र के साथ दुराचार की घटना को अंजाम दिया। इस वारदात की खबर फैलते ही कुतुखाना इलाके में दो समुदायों के लोगों के बीच झगड़ा हो गया, जिसके चलते सांप्रदायिक तनाव की स्थ‍िति बन गई है। पुलिस ने ऐतियात के तौर पर सुरक्षा बढ़ा दी है।

बच्चे के साथ दुराचार कल हुआ। दुराचार के बाद छात्र को घटना का जिक्र किसी से नहीं करने की भी धमकी दी। लेकिन बच्चे ने बेखौफ होकर अपने परिजनों को घटना की जानकारी दी। घटना की सुनकर परिजनों के हाथों के तोते उड़ गए। परिजनों ने आरोपी के विरुद्व थाने में शिकायत दर्ज करा दी। पुलिस ने आरोपी को हिरासत में ले लिया गया है।

कोतवाली थाना क्षेत्र के कुतुबखाना इलाके में रहने वाले एक प्रॉपर्टी डीलर का 12 वर्षीय बेटा पास ही स्थित मदरसे में रोजाना सुबह पढ़ने जाता है। आरोप है कि रोज की तरह सोमवार को भी बेटा पढ़ने के लिए मदरसे में गया था। सुबह लगभग आठ बजे जब वह मदरसे में पहुंचा तो वहां मौजूद मौलाना इम्त्याज उसे बहला-फुसलाकर मदरसे के एक कमरे में ले गया। आरोप है कि जहां उसने बच्चे के कपड़े उतारकर उसके साथ आपत्तिजनक हरकत करनी शुरु कर दी। इस पर छात्र ने विरोध किया।

पकड़ा गया दुष्कर्म करने वाला मौलाना

आरोप है कि छात्र को चुप रहने की धमकी देकर उसके साथ जबरन दुराचार की घटना को अंजाम दिया। इसके अलावा छात्र को धमकी दी कि वह घटना के सम्बंध में किसी को जानकारी न दें। जब छात्र अपने घर लौटा तो उसकी हालत और हाव-भाव देखकर घरवालों को उसके साथ किसी अनहोनी होने का शक हुआ। काफी देर तक पूछताछ के बाद छात्र ने अपने साथ हुए दुराचार की जानकारी दे दी। पिता ने थाने में शिकायत दर्ज करायी। एसपी सिटी ने बताया कि आरोपी को पकड़ने के लिए दबिश दी गई। लेकिन वह फरार हो चुका था।

पुलिस ने आरोपी के बेटे को हिरासत में ले लिया। बेटे की गिरफतारी की सूचना पाकर आरोपी अपने घर में दाखिल हुआ। सूचना पर पुलिस आरोपी के घर पहुंची और मौलाना की गिरफतारी कर ली गई। एसपी सिटी राजीव मेहरोत्रा ने कहा कि मौलाना को हिरासत में लेने के बाद पुलिस ने उसके बेटे को छोड़ दिया। आरोपी मौलाना को हिरासत में लेकर उसके बेटे को छोड़ दिया गया है। मामले में उचित कार्यवाही की जाएगी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+