सुरक्षा की मांग लेकर पहुंचे अजितेश की कोर्ट परिसर में पिटाई, जज ने कोर्ट रूम में बैठाया
प्रयागराज। भाजपा विधायक राजेश मिश्रा की बेटी साक्षी मिश्रा और उनके पति अजितेश आज इलाहाबाद हाई कोर्ट में पेशी के लिए पहुंचे थे, इस दौरान कोर्ट परिसर में मौजूद लोगों ने अजितेश की पिटाई कर दी। हालांकि सुरक्षा टीम ने भीड़ से अजितेश को आक्रोशित भीड़ से बचा लिया। जानकारी के अनुसार कोर्ट परिसर में कुछ लोग काले कपड़े में थे, इन लोगों ने अजितेश को थप्पड़ जड़ दिया। प्रयागराज के एसएसपी अतुल शर्मा ने कोर्ट परिसर में किसी भी तरह की मारपीट की घटना से इनकार किया है। वहीं आज कोर्ट ने इस मामले की सुनवाई के दौरान साक्षी और अजितेश की शादी को कानूनी करार दिया है। बता दें कि साक्षी और अजितेश कोर्ट में सुरक्षा की मांग को लेकर पहुंचे थे।

जज ने कोर्ट रूम में ही अजितेश को बैठाया
जानकारी के अनुसार अजितेश कोर्ट के कॉरिडोर में था, इसी वक्त उसकी कुछ लोगों ने कथित तौर पर पिटाई कर दी। हालांकि इस बारे में तुरंत जानकारी नहीं मिल सकी कि किसने उसकी पिटाई की है। जिस तरह कोर्ट परिसर के भीतर अजितेश के साथ मारपीट की गई उसके बाद जज ने पुलिस अधिकारियों को तलब किया और अजितेश को कोर्ट रूम के भीतर ही बैठने के लिए कहा। साथ ही कोर्ट ने साक्षी के पिता राजेश को भी कड़ी फटकार लगाई है।

शादी को कानूनी करार दिया
वहीं साक्षी और अजितेश के वकील का कहना है कि सिर्फ अजितेश के साथ पिटाई हुई है, किन लोगों ने उसकी पिटाई की है इस बारे में नहीं पता चल सका है। लेकिन इससे यह साबित होता है कि इन दोनों की जान को खतरा है, इसी वजह से ये लोग सुरक्षा की मांग कर रहे थे।साक्षी-अजितेश द्वारा सुरक्षा की मांग मामले की सुनवाई के दौरान कोर्ट ने प्रशासन को निर्देश दिया है कि दोनों को सुरक्षा मुहैया कराई जाए। साथ ही कोर्ट ने दोनों की शादी के साक्ष्यों और प्रमाणपत्र को सही करार दिया है।

दिल्ली से पुलिस संग आई साक्षी
बता दें कि साक्षी मिश्रा और उसके पति अजितेश को सुरक्षा देने के लिए बरेली पुलिस तलाश कर रही थी। रविवार को बरेली पुलिस ने दिल्ली की गीता कॉलोनी से साक्षी मिश्रा, पति अजितेश, अजितेश के पिता हरीश कुमार और मामा से मुलाकात की। इसके बाद बरेली पुलिस साक्षी, अजितेश और उनके रिश्तेदारों को अपनी सुरक्षा में लेकर प्रयागराज रवाना हो गई थी।
-
Dulhan Kalpana ने सुहागरात से पहले की ऐसी डिमांड, सन्न रह गया दूल्हा, इनकार पर जिंदा जलाने की कोशिश -
Noida Clash: हंगामे के बाद देर रात तक चली बैठक, सैलरी हाइक-वीक ऑफ पर अड़े कर्मचारी, क्या निकलेगा समाधान? -
Samrat Choudhary: बिहार में सम्राट चौधरी बने सीएम , भाजपा खेमा खुशी से झूमा, NDA के सहयोगी दल भी हुआ गदगद -
तमिलनाडु के लिए BJP का घोषणापत्र जारी, महिलाओं को हर महीने ₹2000, तीन FREE गैस सिलेंडर और ब्याज-मुक्त लोन -
आशा ताई के सामने फफक पड़े मोहम्मद सिराज, जनाई भोसले को गले लगा खूब रोए, देश को रुला गया वीडियो -
Bihar New CM: सम्राट चौधरी के घर पहुंचे राज्यपाल के सचिव, 'कागज' लेकर राजभवन लौटे, तय हो गया नए CM का नाम? -
Balen Shah India Visit: भारत दौरे से पहले बालेन शाह ने रखी कई शर्तें, कहा- सिर्फ फोटो खिंचवाने नहीं आऊंगा -
Gold Rate Today: सोना खरीदारों की मौज! हफ्ते के पहले ही दिन धड़ाम से गिरे दाम, चेक करें अपने शहर का नया रेट -
Tamil Nadu: धमकी से मुस्लिम महिला की सुरक्षा तक—हजीना सैयद के आरोपों से हिली कांग्रेस, चुनाव से पहले फोड़ा बम -
फोन इस्तेमाल करने पर राजस्थान रॉयल्स का अजीब जवाब, BCCI के नोटिस के बाद कहा- मैनेजर के फेफड़े खराब -
कौन हैं 24 साल के प्रफुल हिंगे? IPL डेब्यू मैच के पहले ओवर में झटके 3 विकेट, तोड़ दी राजस्थान रॉयल्स की कमर -
युवराज सिंह के शिष्य की दुखद मौत, 3 दिन के बाद मिली लाश, IPL में आने से पहले ही चली गई जान












Click it and Unblock the Notifications